प्रदूषण में फेफड़ों को बनाएं हेल्दी, सिर्फ 2 मिनट की यह एक्सरसाइज बढ़ाएगी सांस लेने की क्षमता

क्या आप जानती हैं कि हमारी सांसें ही हमारी सेहत की असली कुंजी हैं? अगर हम सही तरीके से सांस लेंगे, तो न सिर्फ हमारी फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, बल्कि दिल भी ज्यादा मजबूत होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम में से ज्यादातर लोग उथली सांसें लेते हैं, जिसकी वजह से जल्दी थकान, कमजोरी और स्ट्रेस हो जाता है। ऐसे में सिर्फ 2 मिनट की एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपके शरीर को अंदर से रीचार्ज कर देगी।
इसके बारे में हमें योग और वेलनेस कोच संगीता बता रही हैं, जो Yoga Alliance USA और AYUSH मंत्रालय से प्रमाणित ऋषिकेश की सर्टिफाइड योगा ट्रेनर हैं। संगीता पिछले 12 वर्षों से योग शिक्षण कर रही हैं और अपने नासिक स्थित स्टूडियो से योग, फिटनेस, हेल्थ और वेलनेस की ऑनलाइन व कॉर्पोरेट क्लासेस के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप दिन में सिर्फ 2 मिनट अपने फेफड़ों और दिल के लिए निकालते हैं, तो आप खुद को ज्यादा एनर्जेटिक, फ्रेश और शांत महसूस करेंगे। यह छोटी-सी एक्सरसाइज आपके पूरे सिस्टम को सुपरचार्ज कर सकती है।
फेफड़े गुब्बारे जैसे हैं और इन्हें पूरा फुलाना जरूरी है!
क्या आपको भी जल्दी थकान या सांस फूलने की समस्या होती है? इसका एक बड़ा कारण शैलो ब्रीदिंग है। जब हम ज्यादातर समय झुककर मोबाइल देखते हैं या डेस्क पर बैठे रहते हैं, तब फेफड़े पूरी तरह नहीं फैल पाते। इससे कई समस्याएं हो सकती हैं-
View this post on Instagram
- जल्दी थकान और कमजोरी
- दिमाग में सुस्ती या 'ब्रेन फॉग'
- कम ऑक्सीजन की वजह से स्टैमिना में कमी
- सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ना
2 मिनट का आसान रूटीन
स्टेप्स |
विधि | समय | फायदा |
| आरंभ | सीधी खड़ी हो जाएं या रीढ़ सीधी रखकर बैठें | शरीर होगा मजबूत | |
| सांस लें | नाक से धीरे-धीरे गहरी सांस अंदर लें और दोनों हाथ ऊपर उठाएं। | 2 सेकंड | फेफड़े पूरी तरह फैलेंगे |
| होल्ड करें | हवा को 2 सेकंड तक अंदर रोकें। | 2 सेकंड | ऑक्सीजन का असर बढ़ेगा |
| सांस छोड़ें | नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथ नीचे लाएं। | टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे | |
| दोहराएं | इस प्रक्रिया को 30 सेकंड तक करें। | सांस और दिल दोनों एक्टिव होंगे |
इसे जरूर पढ़ें: क्या हंसने से सच में हार्ट हेल्दी रहता है? जानिए एक्सपर्ट की राय
फायदे- मजबूत फेफड़े और स्वस्थ दिल
यह रूटीन केवल फेफड़ों को साफ नहीं करता, बल्कि आपके हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाता है।
- फेफड़ों की क्षमता बढ़ेगी- गहरी सांस से फेफड़े पूरी तरह फैलते हैं और ज्यादा ऑक्सीजन अंदर जाती है।
- शरीर से टॉक्सिन्स निकलेंगे- सांस छोड़ने से शरीर में जमा कार्बन डाइऑक्साइड और गंदगी बाहर निकलती है।
- दिल को मिलेगी ऊर्जा- फेफड़े हर सेल्स तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं, जो दिल और ब्रेन को सही ऊर्जा देती है, जिससे आप एक्टिव और तनावमुक्त महसूस करती हैं।
आप इस 3 से 5 मिनट के रूटीन को दिन में एक या दो बार कर सकती हैं।
सबसे अच्छा समय- सुबह (फेफड़ों को जगाने के लिए) और शाम को (दिन-भर के टॉक्सिन्स को साफ करने के लिए)।
इसे जरूर पढ़ें: फेफड़ों को हेल्दी रखते हैं ये 3 योगासन, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें
आपको किसी फैंसी जिम की जरूरत नहीं है। रोजाना सिर्फ 2 मिनट की आसान एक्सरसाइज आपके फेफड़ों को साफ और आपके दिल को मजबूत बना सकता है।
इसके लिए आपको किसी जिम या खास उपकरण की जरूरत नहीं है। सिर्फ 2 मिनट का यह आसान ब्रीदिंग रूटीन रोज करें। आपके फेफड़े साफ होंगे, दिल मजबूत होगा और चेहरा भी खिलेगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
- फेफड़े को हेल्दी कैसे बनाएं?
- फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए स्मोकिंग से बचें, रेगुलर एक्सरसाइज करें, प्रदूषण और रसायनों से बचें और संतुलित आहार लें।
- कैसे चेक करें कि फेफड़े स्वस्थ हैं या नहीं?
- गहरी सांस लेकर जितनी देर हो सके रोककर रखें। अगर आप 30-60 सेकंड तक रोक पाती हैं, तो फेफड़े स्वस्थ हो सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।