एक्सरसाइज संपूर्ण हेल्थ के लिए जरूरी है। अच्छी हेल्थ और वजन कम करने का परस्पर संबंध है। यदि किसी महिला का बॉडी मास इंडेक्स अधिक होता है, तो वह हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं जैसे कई विकारों से ग्रस्त होता है। यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं और फिट और हेल्दी रहना चाहती हैं तो एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है।
वजन कम करने के लिए जिन दो महत्वपूर्ण कारकों पर विचार करने की आवश्यकता है, वह एक्सरसाइज और परहेज़ है। दोनों के बीच संतुलन बहुत जरूरी है। अपने डेली रूटीन में, यदि आप डाइट को फॉलो करती हैं और एक्सरसाइज को छोड़ देती हैं या तीव्रता से एक्सरसाइज करती हैं और अपनी डाइट को फॉलो करती हैं तो आप देखेंगी कि आपका शरीर बहुत अलग तरह से व्यवहार कर रहा है।
वजन घटाने के साथ-साथ एक्सरसाइज से भी इसके कई फायदे जुड़े हुए हैं। व्यायाम आपके मूड में सुधार करता है, आपकी हड्डियों को मजबूत करता है, और कई पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। लेकिन बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनके पास जिम जाने का समय नहीं होता है या वह जिम में बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं। यहां तक की कुछ महिलाएं ऐसी भी है जिन्हें जिम में जाकर सब लोगों के साथ एक्सरसाइज करने में शर्म महसूस होती है।
View this post on Instagram
ऐसी महिलाओं के लिए हम समय-समय पर कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आते हैं जिन्हें वह आसानी से घर पर करके अपने वजन और चर्बी को आसानी से कमकर सकती हैं। आज भी हम आपके लिए ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट टीना चौधरी जी बता रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Housewives को मिलेगी राहत, अब वेट लॉस के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिम
एक्सरसाइज नंबर-1
इस एक्सरसाइज के लिए आपको एक ही जगह पर खड़े होकर मार्चिंग करना होता है। ऐसी महिलाएं जो तेज या हैवी वर्कआउट नहीं करना चाहती हैं, उनके लिए यह बेस्ट है।
खड़े होकर मार्चिंग करने का तरीका
- इसे करने के लिए पीठ को सीधा करके खड़ी हो जाएं।
- फिर एक ही जगह पर खड़ी होकर मार्चिंग करें।
- बिल्कुल वैसा ही जैसे स्कूल में पी.टी. के दौरान करते थे।
- इसे आपको 2 स्टे्स में 100 बार करना होता है।
एक्सरसाइज नंबर-2
आप वेट लॉस के लिए घर में दूसरी एक्सरसाइज फ्लाई जैक स्टेप्स करना है। इसमें हम हर हैवी वर्कआउट को लाइट तरीके से कर रहे हैं। इसे करने के लिए हम जैक की फॉर्म में फ्लाई करेंगे और स्टेप्स करेंगे। आप एक्सपर्ट का इंस्टा वीडियो देखकर इस एक्सरसाइज को आसानी से कर सकती हैं।
फ्लाई जैक स्टेप्स करने का तरीका
- इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर अपने बाएं पैर को बाईं तरफ खोलें।
- साथ ही अपने हाथों को भी दोनों साइड में ले जाते हुए स्ट्रेच करें।
- ऐसा दाएं पैर से भी करें।
- इस एक्सरसाइज को भी आपको 100 बार करना होगा।
एक्सरसाइज नंबर-3
आपको तीसरी एक्सरसाइजल 50 ईसी गो स्प्लिट जंप करना है। बढ़ती उम्र या ज्यादा वजन होने पर कुछ महिलाएं धीमी गति से वर्कआउट करती हैं। इसके लिए आप किसी चीज जैसे सोफे या रॉड को पकड़कर इस एक्सरसाइज को कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को आपको 50 बार करना होगा।
ईसी गो स्प्लिट जंप करने का तरीका
- इसे करने के लिए आप किसी रॉड को पकड़कर खड़ी हो जाएं।
- फिर अपने पैरों की मदद से स्प्लिट जंप्स करें।
- इस एक्सरसाइज को आपको 50 बार करना होगा।
Recommended Video
एक्सरसाइज नंबर-4
इसके बाद आपको क्वाइट बर्पीस करना है। यह बर्पी का बहुत ही सिंपल फार्म है। जिसे महिलाएं आसानी से कर सकती हैं। हम इस एक्सरसाइज को तेजी से नहीं कर सकते हैं लेकिन रेप्स को बढ़ाना होगा।
क्वाइट बर्पीस करने का तरीका
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर हाथों को थोड़ी ऊंची जगह पर रखें। आप चाहें तो सीढ़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- जब आप हाथों को नीचे की ओर करती हैं, तब आप झुकती हैं।
- इस पोजीशन में अपने पैरों को पीछे की ओर लेकर जाएं, जैसा कि बर्पी में किया जाता है।
- फिर वापस पुरानी पोजीशन में आ जाएं।
- इसे आपको 20 बार करना होगा।
एक्सरसाइज नंबर-5
एक्सरसाइज नंबर पांच स्ट्रेचिंग है, जिसे कोई भी महिला बहुत ही आसानी से कर सकती हैं। इससे आपको वजन कम करने में बहुत मदद मिलेगी।
स्ट्रेचिंग करने का तरीका
- इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर अपने एक पैर को मोड़कर पीछे की ओर स्ट्रेच करें।
- ऐसा ही दूसरे पैर से भी करें।
- इस एक्सरसाइज को दोनों साइड से 10 बार करना होगा।
एक्सरसाइज नंबर-6
एल्बो टू नी टच को करने के लिए आप अपनी बॉडी को मूवमेंट तो देते हैं लेकिन इसे तेजी से नहीं करना है। इसे आप स्टैडिंग एब्स की फार्म में भी कह सकते हैं।
एल्बो टू नी टच करने का तरीका
- इसे करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
- बाएं पैर को सामने की ओर ऊपर उठाएं और दाएं हाथ की कोहनी से बाएं पैर के घुटने को टच करें।
- ऐसा ही दूसरे पैर से भी करें।
- इस एक्सरसाइज को आपको 100 बार करना होगा।
एक्सरसाइज नंबर-7
ईसी गो ओपन क्लोज जंप को करने के लिए आपको हाथ खोलने की बजाय ग्रिल पर हाथ रखकर पैरों को खोलना और बंद करना होगा। इसे बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। यह वजन कम करने में आपकी मदद करती है।
ईसी गो ओपन क्लोज जंप करने का तरीका
- इसे करने के लिए किसी रॉड को पकड़कर खड़ी हो जाएं।
- फिर पैरों को खोलकर और बंद करके जंप करें।
- इसे आपको 50 बार करना होगा।
एक्सरसाइज नंबर-8
सबसे लास्ट में आपको प्लैंक स्टेप्स करना होगा। यह बहुत ही स्लो एक्सरसाइज है जिसे कोई भी महिला बहुत आसानी से कर सकती हैं।
प्लैंक स्टेप्स करने का तरीका
- इसे करने के लिए मैट पर प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
- अब अपने पैरों को एक-एक करके आगे लाएं।
- फिर पीछे की ओर लेकर जाएं।
- इसे आपको कम से कम 15 बार करना होगा।
यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज हैं, जिसे कोई भी महिला वजन कम करने के लिए घर पर आसानी से कर सकती हैं। आप एक्सपर्ट का वीडियो देखकर भी इसे आसानी से कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।