herzindagi
image

30 प्लस महिलाओं को रोजाना एक चम्मच कद्दू के बीज क्यों खाने चाहिए?

कद्दू के बीजों में महिलाओं के लिए सेहत का खजाना छिपा है। खासकर, 30 की उम्र के बाद रोजाना महिलाओं को 1 टेबलस्पून कद्दू के बीज जरूर खाने चाहिए। इसके पीछे क्या वजह है और ऐसा करने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-30, 18:07 IST

30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इनका असर महिलाओं के शरीर में साफ नजर आता है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल में होने वाले बदलावों का असर, महिलाओं के कई बॉडी फंक्शन पर होता है। यूं भी 30 की उम्र के बाद कई महिलाएं कंसीव करने की प्लानिंग करती हैं और ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। अगर आप 30 साल की हो गई हैं, तो अब आपको अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव करने चाहिए, ताकि शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल सकें, अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग करें तो उसमें भी आसानी हो और शरीर में ताकत भी बनी रहे। क्या आप जानती हैं कि कद्दू के बीज इसमें आपकी काफी मदद कर सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं को रोजाना 1 टेबलस्पून कद्दू के बीज खाने चाहिए। इससे आपके शरीर में क्या बदलाव होंगे और ऐसा क्यों करना चाहिए, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनोली मेहता दे रही हैं। वह UK Board और DHA Licensed डाइटिशियन हैं और पिछले कई सालों से मुंबई और दुबई में लोगों को डाइट टिप्स देकर हेल्दी रहने में मदद कर रही हैं।

30 की उम्र के बाद महिलाओं को रोजाना 1 टेबलस्पून कद्दू के बीज क्यों खाने चाहिए?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि 30 की उम्र के बाद एग क्वालिटी और ओव्युलेशन पर असर होता है। कद्दू के बीजों में जिंक भरपूर मात्रा में होता है। जिंक ओव्युलेशन को सुधारने, एग क्वालिटी को बेहतर बनाने और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल सही बनाए रखने में मदद करता है।
  • इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। 30 की उम्र के बाद अक्सर महिलाओं को थकान बनी रहती है। ऐसे में यह एनर्जी लेवल को सुधारता है।

यह भी पढ़ें- कद्दू के बीज ज्यादा खाने से शरीर में क्या होता है? इसे कितनी मात्रा में खाना है सही

pumpkin seeds for hair fall

  • 30 की उम्र के बाद रोजाना 1-2 चम्मच कद्दू के बीज खाने से एस्ट्रोजन लेवल बैलेंस होता है और पीएमएस के लक्षण कम होते हैं। इससे मूड स्विंग्स और ब्रेकआउट्स नहीं होते हैं।
  • कई बार 30 की बाद महिलाओं की पीरियड साइकिल में भी बदलाव आते हैं। अगर आप रोजाना 1 टेबलस्पून कद्दू के बीज खाएंगी, तो पीरियड हेल्थ में भी सुधार होगा।
  • कद्दू के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में इसका सेवन इंफ्लेमेशन को कम करता है। इससे कोलेजन प्रोडक्श बूस्ट होता है और स्किन पर समय से पहले एजिंग के साइन्स नजर नहीं आते हैं।
  • अगर आपकी उम्र 30 पार हो गई है और आप हेयरफॉल से परेशान हैं, तो कद्दू के बीजों से हेयरफॉल भी कम होता है और हेयरग्रोथ बेहतर होती है।

pumkin seeds for women

  • इसमें मौजूद मैग्नीशियम मसल्स को रिलैक्स करता है, क्रैम्प्स को कम करता है और दिनभर काम करने के लिए शरीर को एनर्जी देता है।
  • 30 प्लस महिलाएं कई बार काम के प्रेशर और स्ट्रेस से परेशान रहती हैं। कद्दू के बीजो में एक खास प्रकार का एमीनो एसिड होता है, जो हैप्पी हार्मोन्स सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के प्रोडक्शन में मदद करता है।
  • आप इसे सलाद, लड्डू या रोटी पर छिड़ककर खा सकती हैं या इसे भूनकर या कच्चा भी खाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

 

30 की उम्र के बाद रोजाना 1 टेबलस्पून कद्दू के बीज खाने से महिलाओं को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।