Sat Oct 10, 2026 | Updated 12:18 AM IST

Winter Care: बालों का झड़ना होगा बंद और हड्डियां नहीं टूटेंगी, सिर्फ 1 चम्मच रोज खाएं ये छोटे बीज

क्‍या आप भी सर्दियों में झड़ते बालों, हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों के दर्द से परेशान रहती हैं? ऐसे में इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट के बताए पावरफुल सुपर सीड्स आपकी सेहत को मजबूत बनाते हैं और इन सभी समस्‍याओं को दूर कर सकते हैं। 
Updated:- 2025-11-25, 10:01 IST
hair fall winter cure

क्या आप सर्दियों में झड़ते बालों, कमजोर हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? ठंड के मौसम में शरीर की नमी कम हो जाती है, जिससे बाल रूखे होकर टूटने लगते हैं और हड्डियों में जकड़न या दर्द बढ़ जाता है। क्या आप जानती हैं कि आपकी रसोई में रखा काला तिल (Black Sesame Seeds) इन सभी समस्याओं का शक्तिशाली प्राकृतिक इलाज है? ये छोटे-से बीज पोषण, गर्माहट और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो सर्दियों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं! काले तिल सर्दियों के लिए पावरफुल सुपरफूड क्यों हैं? इस बारे में हमें Dietitian Sheenam बता रही हैं। वह पटियाला की एक जानी-मानी वेलनेस कंसल्टेंट और क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

कैल्शियम और मैग्नीशियम का बेस्ट सोर्स

काले तिल कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का सबसे अच्‍छा स्रोत हैं।

  • ये हड्डियों को मजबूती देते हैं।
  • ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करते हैं।
  • जोड़ों के दर्द और जकड़न में राहत देते हैं।

40 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए यह बेहद जरूरी है, क्योंकि यह हड्डी टूटने के खतरे को काफी कम करता है।

black sesame seeds for strong bones in winter

आयरन से भरपूर

कई महिलाओं में आयरन की कमी सर्दियों में और ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे हेयर फॉल तेज होता है। ऐसे में काले तिल खाना बेहद फायदेमंद होता है।

  • खून में आयरन बढ़ाता है।
  • एनीमिया सुधारता है।
  • स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानती हैं काले तिल के ये हेल्थ बेनिफिट्स

जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस

काले तिल में मौजूद जिंक आपकी इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत रखने के साथ-साथ स्किन और बालों की चमक बनाए रखता है।

  • एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं।
  • एंटी-एजिंग इफेक्ट देते हैं।
  • बालों का समय से पहले सफेद होना रोकते हैं।

black sesame seeds for strong hair

हेल्दी फैटी एसिड्स

  • सर्दियों में स्कैल्प ड्राई हो जाता है, जिससे डैंड्रफ बढ़ता है।
  • काले तिल में मौजूद ओमेगा-3, 6 और 9 स्कैल्प में नमी बनाए रखते हैं और बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं।

काले तिल खाने का सबसे आसान तरीका (How to Consume)

  • स्मूदी में मिलाएं- अपने मॉर्निंग स्मूदी में एक चम्मच तिल डालकर पोषण कई गुना बढ़ाएं।
  • दही के साथ खाएं- एक कटोरी दही में 1 चम्मच तिल मिलाएं। यह पाचन और मिनरल्स के अवशोषण के लिए अच्‍छा है।
  • रोटी या पराठे पर छिड़कें- हल्का भूनकर तिल को रोटी, परांठा या सलाद पर छिड़कें। स्वाद और पोषण दोनों बढ़ेंगे!
  • तिल-गुड़ लड्डू- सर्दियों में काले तिल और गुड़ का लड्डू हड्डियों, खून और बालों के लिए फायदेमंद होता है।
  • रात में गर्म दूध के साथ- 1 चम्मच भुना तिल गर्म दूध के साथ लेने से नींद अच्‍छी आती है और शरीर को गर्माहट मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: तेजी से झड़ रहे बालों ने बढ़ा दी है टेंशन? हेयरफॉल कम करने के लिए इन फूड्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

सर्दियों में रोज सिर्फ 1 चम्मच काले तिल आपकी हड्डियों और बालों को मजबूत, त्वचा को ग्लोइंग और इम्यूनिटी को पावरफुल बना सकता है। अगर आप सर्दियों की हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचना चाहती हैं, तो आज से ही काले तिल अपनी डाइट में शामिल करें।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Source: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।