Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:47 PM IST

Hair Care Tips: इस एक बीज के इस्तेमाल से पाएं काले और घने बाल, हर कोई पूछेगा लहराती जुल्फों का राज

बालों को मजबूत, लंबा और घना बनाने के लिए अगर आप भी परेशान हैं, तो आज हम आपको ऐसे बीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदो के बारे में।
Updated:- 2025-10-19, 11:30 IST
image

क्या आप भी लंबे, घने और खूबसूरत बालों का सपना देखती हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आजकल भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन और बालों की केयर नहीं कर पाती हैं। ऐसे में उन्हें बाल झड़ना, रूखापन और डैंड्रफ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बालों के झड़ने की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी लंबे और घने बाल पाना चाहती हैं, तो अब आप एक खास बीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बालों के लिए काले बीज

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि किचन में मौजूद एक छोटा सा बीज आपके बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। ऐसे में अब आप अपने बालों को काला और घना बनाने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे काला जीरा भी कहा जाता है। कलौंजी के बालों के लिए भी कई फायदे हैं, यह स्कैल्प को साफ करती है और डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद करती है। आप इसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

2 (56)

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -

हेयर मास्क बनाने का तरीका

आप घर पर रहकर आसानी से हेयर मास्क बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक कटोरी में कलौंजी पाउडर लें।

अब उसमें मेथी दाना पाउडर के साथ एक बड़ा चमच दही मिक्स कर इसे अच्छी तरह मिला लें।

इसे भी पढ़ें:  Skin Problem Remedies: फेस स्क्रब करने के बाद हो रही है चेहरे पर कई प्रॉब्लम, तो ये टिप्स आएगी आपके काम

इस पेस्ट में जैतून का तेल मिक्स कर आप इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।

अब आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है। आप इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं।

40 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें, फिर साफ पानी से बालों को धो लें।

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं, तो इससे बालों को नमी मिलेगी।

1 (54)

इस हेयर मास्क से बाल मुलायम और चमकदार बनेगे, साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  चेहरे के लिए अलसी का ऐसे करें इस्तेमाल, दाग धब्बे भी होंगे साफ और फेस बनेगा चमकदार

नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।