कद्दू के बीज ज्यादा खाने से शरीर में क्या होता है? इसे कितनी मात्रा में खाना है सही

हेल्दी रहने के लिए सीड्स और नट्स को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। कई नट्स और सीड्स ऐसे हैं, जो न केवल बीमारियों को दूर रखते हैं बल्कि शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन्स की कमी भी पूरी करते हैं। कद्दू के बीज इन्हीं में से एक हैं। खासकर, महिलाओं के लिए ये बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें मैग्नीशियम, जिंक, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है, नींद अच्छी आती है, डाइजेशन को भी फायदा मिलता है और शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। इन बीजों को एक निश्चित मात्रा में ही खाना चाहिए। क्या आपको पता है कि अगर आप बहुत अधिक कद्दू के बीज खाएं, तो शरीर में क्या होगा और इसकी कितनी मात्रा खाना सही है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं।
कद्दू के बीज ज्यादा खाने से शरीर में क्या होता है?

- कद्दू के बीजों में फाइबर अधिक होता है। ऐसे में अगर आप इसे बहुत अधिक मात्रा में खाएंगी, तो इससे पाचन खराब रहने लगता है। इसका ज्यादा सेवन करने से गैस, पेट फूलना या डायरिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- इनमें कैलोरी और फैट्स भी होते हैं। इसका जरूरत से ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है।
- अगर आपको किडनी की समस्या है, तो इन बीजों में मौजूद फॉस्फोरस और पोटैशियम से यह दिक्कत बढ़ सकती है। इससे बीपी भी लो हो सकता है।
- वैसे कद्दू के बीज खाना पूरी तरह से सेफ है। लेकिन, कुछ लोगों को इनमें से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।
- अधिक मात्रा में कद्दू के बीज खाने से पेट में दर्द या मरोड़ हो सकती हैं।
- कई बार कुछ दवाइयों के सेवन के साथ भी इसका सेवन नुकसान हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- कहीं गलत तरीके से तो नहीं खा रहे आप ये 7 हेल्दी चीजें, जान लीजिए सही तरीका और फायदे
कद्दू के बीजों की कितनी मात्रा खाना सही है?

- एक स्वस्थ व्यस्क के लिए 1 से 2 चम्मच कद्दू के बीज खाना हेल्दी माना जाता है।
- आप इसे कच्चा या भुना हुआ खा सकती हैं। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि इसे कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
- इन बीजों को आप स्मूदी में मिलाकर, सलाद में डालकर या नाश्ते में मिक्स करके खा सकते हैं।
- आप इन बीजों को कच्चा ही खरीदें। बाजार में मसाला डालकर मिलने वाले बीज नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार यह है नट्स और सीड्स खाने का सही तरीका
कद्दू के बीज समेत कई ऐसी हेल्दी चीजें हैं, जिन्हें अगर आप ज्यादा मात्रा में या गलत तरीके खाएंगी, तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
- कद्दू के बीज खाने के क्या नुकसान हैं?
- कद्दू के बीज ज्यादा खाने से पेट दर्द, गैस और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।