Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:15 PM IST

महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस के कारण, कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हार्मोन्स को बैलेंस करने, खून की कमी को दूर करने समेत कई चीजों में यह लड्डू फायदेमंद है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-20, 12:24 IST
Healthy laddu for hormonal imbalanace

ऐसा कहा जाता है कि महिलाएं अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देती हैं। यह बात काफी हद तक सही भी है। घर और परिवार के बीच बैलेंस बनाते हुए, महिलाएं खुद को और अपनी सेहत को ही नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन, देखा जाए तो, यह न पहले सही था और न ही आज सही है। महिलाओं को अपनी सेहत को भी अहमियत देनी चाहिए। हालांकि, आज पहले से काफी बदलाव आया है और काफी महिलाएं, अपनी सेहत को प्राथमिकता देने लगी हैं। सेहतमंद रहने के लिए, महिलाओं को डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे हार्मोनल बैलेंस बना रहे और खून की कमी न हो। महिलाओं को कई बीमारियों की जड़, खून की कमी और हार्मोनल इंबैलेंस होता है। यहां हम आपको एक ऐसे लड्डू के बारे में बता रहे हैं, जिसे महिलाएं आसानी से घर पर बना सकती हैं और इससे महिलाओं को सेहत से जुड़े कई कमाल के फायदे मिलते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

महिलाओं को जरूर खाना चाहिए नारियल और गुड़ का लड्डू

laddu for hair fall

  • सूखे नारियल से कई तरह की मिठाईयां बनाई जा सकती हैं। सूखे नारियल, किशमिश, बादाम और गुड़ से बनने वाला यह लड्डू, महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • सूखे नारियल में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन-बी6 और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए  जाते हैं। 
  • जिन महिलाओं को एनीमिया है, उनके लिए यह लड्डू बहुत फायदेमंद है क्योंकि गुड़ और नारियल दोनों में ही, आयरन भरपूर मात्रा में होता है।
  • इन लड्डुओं को खाने से खून बढ़ता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है, पाचन दुरुस्त होता है और कमजोरी दूर होती है।
  • सूखा नारियल और नारियल पानी, यूटीआई से भी बचाव करता है।
  • यह शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को भी दूर करता है। थायराइड लेवल को बैलेंस करने के लिए भी महिलाओं के ये लड्डू जरूर खाने चाहिए।
  • बादाम भी कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। हालांकि, अगर आप ये लड्डू गर्मियों में बना रही हैं, बादाम में भिगोकर, उसका छिलका निकालकर इस्तेमाल करें।
  • किशमिश भी हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने और पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में कारगर है।
  • गुड़ भी शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखता है, कब्ज और खून की कमी दूर कर, शरीर को ताकत देता है।

यह भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं डेली रूटीन में शामिल करें ये 6 अच्छी आदतें

कैसे तैयार करें गुड़ और नारियल के लड्डू?

healthy laddu for women

सामग्री

  • सूखा नारियल-   2 कप
  • गुड़- 1 कप
  • किशमिश- आधा कप
  • बादाम- 8-10 (भीगे और छिले हुए)

विधि

  • सूखे नारियल में सभी मेवे मिलाकर, इसे मिक्सी में घुमा लें।
  • अब गुड़ को पिघलाएं।
  • गुड़ को नारियल के मिक्चर में मिला लें।
  • अब इसके लड्डू तैयार कर लें। 

 

यह भी पढ़ें- महिलाओं की थाली में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे

महिलाओं को इस लड्डू को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।