Hair Fall: बालों का झड़ना होगा कम, रोज खाएं ये 4 चीजें

बालों का झड़ना रोकने के लिए अक्सर लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका असली समाधान डाइट में छिपा है। बाल झड़ने या फिर उम्र से पहले बाल सफेद होने के पीछे डाइट में न्यूट्रिशन्स की कमी होना जिम्मेदार है। थोड़े-बहुत बाल सभी के लिए झड़ते हैं लेकिन अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं और जितने बाल झड़ रहे हैं, उसकी तुलना में उतने नए बाल नहीं आते हैं, तो इसे हेयर फॉल कहा जाता है। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। इसे रोकने के लिए आपको डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको ऐसी ही 4 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो बालों का झड़ना कम करती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
हेयर फॉल के लिए आंवला

आंवला को आयुर्वेद में बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह समय से पहले बालों के टूटने और सफेद होने को रोकता है। आंवला एंटी-एजिंग और वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद है। आप आंवला को स्मूदी या फिर चटनी में भी मिला सकती हैं।
बालों का झड़ना कम करने के लिए मोरिंगा
मोरिंगा वेट लॉस के लिए जाना जाता है। इसके और भी कई फायदे हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह गुणों का खजाना है। मोरिंगा, हीमोग्लोबिन के लेवल को सुधारता है, जिससे एनीमिया ठीक होता है। यह स्कैल्प को पोषण देता है और हेयर फोलिकल्स के डैमेज को रोहता है। दालों या फिर सब्जियों में आप इसके पाउडर को डाल सकती हैं या फिर इसे गुनगुने पानी के साथ भी ले सकती हैं।
बालों को झड़ना कम करने के लिए मेथी के बीज

हमारे किचेन में मौजूद मेथी के बीज भी बालों का झड़ना कम करते हैं। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होने वाले हेयरफॉल को कम करते हैं। इन्हें आप दालों में और सब्जियों में मिलाकर खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बालों को झड़ने से रोकने के लिए डाइट में ऐसे करें दालचीनी को शामिल
हेयर फॉल कम करने के लिए जायफल
जायफल भी हेयरफॉल को कम करता है। यह बालों में हुए डैमेज को कम करता है। बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए यह फायदेमंद है। 1 चुटकी जायफल को रात भर भीगे हुए अलिव सीड्स के साथ डिनर के बाद लें। इसके साथ दूध पिएं।
यह भी पढ़ें- हेयर फॉल से हैं परेशान तो शैंपू बदलने की जगह, शुरू कर दीजिए इतनी मात्रा में पानी पीना
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।