थायरॉयड के कारण वजन घटाना हो रहा है मुश्किल? करें ये उपाय और देखें बदलाव

Verified by Mrs. Simran Saini, Dietician And Nutritionist
क्या थायरॉयड के कारण आपका वजन बढ़ गया है?
बहुत कोशिशों के बावजूद वजन कम नहीं हो रहा है?
आपको समझ में नहीं आ रहा है क्या किया जाए?
तो यह आर्टिकल आपके लिए है। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपको हाइपोथायरायडिज्म में वेट लॉस करने में मदद कर सकती हैं। इसके बारे में जानने के लिए हमने डाइटिशियन सिमरन सैनी जी से बात की। तब उन्होंने हमें विस्तार से बताया। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से इसके बारे में जानें।
सिमरन सैनी जी का कहना है, 'मूल रूप से थायरॉयड ग्लैंड मानव शरीर में मेटाबॉलिज्म रेट को कंट्रोल करता है और इस प्रकार एक निष्क्रिय थायरॉयड ग्लैंड का अर्थ है भोजन का धीमा जलना और कैलोरी की खपत में कमी। इस तरह आसानी से वजन बढ़ जाता है। लेकिन आप अपनी डाइट से कुछ चीजों को हटाकर और कुछ चीजों को शामिल करके आसानी वजन को कम कर सकती हैं।
यदि हाइपोथायरायडिज्म का इलाज नहीं किया जाता है तो वजन कम करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि थायरॉयड मेटाबॉलिक क्रिया के लिए बेहद जरूरी होता है। (वजन बढ़ना अक्सर कम थायरॉयड का पहला ध्यान देने योग्य लक्षण होता है।) वजन कम करने के लिए और स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात जो आप कर सकती हैं, वह अपने हाइपोथायरायडिज्म के लिए उचित उपचार करना है।
हालांकि, कुछ आहार परिवर्तन करने से वजन कम करने की सफलता को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। वजन कम करना कभी आसान नहीं होता है, लेकिन जिन महिलाओं हाइपोथायरायडिज्म कंट्रोल रहता है, उन्हें वजन कम करने के लिए किसी और से ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें: थायरॉयड की वजह से तेजी से बढ़ रहा है वजन, तो इन चीजों को करें आहार में शामिल

डाइट में न लें ये फूड्स
- चूंकि सोयाबीन में एस्ट्रोजन होता है और आमतौर पर थायरॉयड ग्रंथि के कामकाज को बाधित करता है।
- गोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियों को हाइपोथायरायडिज्म के दौरान खाना अच्छा नहीं माना जाता हैं।
- हाइपोथायरायडिज्म में फैटी फूड्स जैसे पनीर, मक्खन, जंक फूड को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि वे आसानी से वजन बढ़ाते हैं।
- बहुत अधिक कैफीन थायरोक्सिन हार्मोन के सामान्य उत्पादन को नुकसान पहुंचाता है।
- हाइपोथायरायडिज्म के दौरान हाई मात्रा में अलसी जैसे बीजों को लेना उचित नहीं है।
डाइट में शामिल करें ये फल
- सेब हेल्दी फाइबर और विटामिन-सी जैसे विटामिन से भरपूर होते हैं।
- बेरीज और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों की सिफारिश की जाती है क्योंकि यह थायरॉयड ग्लैंड के लिए अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
- संतरे, क्योंकि विटामिन सी से भरपूरहोते हैं। इसलिए वजन कम करने के लिए इसे लेने की सलाह दी जाती है।
- अनानास विटामिन-सी से भरपूर होता है और इसमें ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो वजन घटाने की प्रक्रिया में ज्यादा मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:थायरॉयड बढ़ाती है ये 3 चीजें, करें परहेज नहीं तो होगा नुकसान
आप भी इन टिप्स को आजमाकर थायरॉयड में बढ़ते वजन को कम कर सकती हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक कमेंट करके जरूर बताएं। डाइट से जुड़ी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।