
पैरों का दर्द यूं तो एक आम समस्या है, जो काफी लोगों को बहुत परेशान करती है। इसकी वजह से कई बार तो चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। ज्यादा देर खड़े रहना और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी समेत इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार सर्दियों में यह दर्द और बढ़ जाता है। कुछ लोगों में पैरों में दर्द के साथ भारीपन और सूजन महसूस होती है, तो कभी-कभी पैरों में सुन्नपन और जोड़ों में अकड़न हो जाती है। अगर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो मुश्किल बढ़ सकती है। पैरों में दर्द क्यों होता है और किन 2 देसी नुस्खों की मदद से इसे दूर किया जा सकता है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर विनीत बंगा, डायरेक्टर-न्यूरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपके पैरों पर लाल-नीले मकड़ी जैसे जाल दिखते हैं? इन नुस्खों से राहत पाएं
गुनगुने सरसों के तेल से मसाज करने से पैरों का दर्द कम हो सकता है। रोजाना 10-15 मिनट हल्के हाथों से पैरों की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, मसल्स रिलैक्स होती हैं और इंफ्लेमेशन कम होता है। आप सरसों के तेल में लौंग और अजवाइन डालकर भी पका सकती हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, जोड़ों के दर्द में आराम देते हैं। रोजाना सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से नींद भी अच्छी आती है।
1 गिलास गुनगुने दूध में 1 टीस्पून हल्दी मिलाएं। इसे सोने से पहले पिएं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिनसे जोड़ों का दर्द और अकड़न कम करने में मदद मिलती है। हल्दी वाला दूध शरीर में इंफ्लेमेशन कम करता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद कर्क्यूमिन दर्द दूर करने में मदद करता है।
इसके साथ सही खान-पान, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से आराम मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- शाम तक पैरों में आ जाती है सूजन और नहीं बचती एक भी कदम चलने की हिम्मत? कहीं इस दिक्कत की शिकार तो नहीं हैं आप
एक्सपर्ट के बताए ये दो उपाय, पैरों के दर्द से राहत दे सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
