नोनी फल को वैज्ञानिक रूप से मोरिंडा सिट्रीफोला के नाम से जाना जाता है। इसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पनीर फल, भारतीय शहतूत और अपाटोट जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है। इसका सेवन करने का सबसे आम तरीका इसका जूस है। यह जूस अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। यह फल हरे रंग का दिखाई देता है। जैसे ही यह पकना शुरू होता है, रंग बदलकर पीला हो जाता है। इसकी तीखी और थोड़ी दुर्गंध भी इसकी विशेषता है। इस आर्टिकल में हम आपको नोनी फल के जूस के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं। इसके फायदों की जानकारी हमें MY2BMI की न्यूट्रिशनिस्ट और फाउंडर Ms.Preety Tyagi जी दे रही हैं।
हार्ट हेल्थ को मिलता है सपोर्ट
नोनी का जूस कोलेस्ट्रॉल के लेवल और सूजन को कम करके हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है। आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं, लेकिन इसकी अधिकता से आपमें हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है, जिससे पुरानी सूजन हो सकती है। अध्ययनों से पता चला है कि इस जूस के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। यह न केवल हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है बल्कि ब्लड को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।
सेलुलर डैमेज को करता है कम
नोनी जूस सेलुलर डैमेज, विशेष रूप से तंबाकू के धुएं से होने वाले डैमेज को कम करता है। तंबाकू के धुएं के संपर्क में आने से खतरनाक मात्रा में फ्री रेडिकल्स उत्पन्न होते हैं। अत्यधिक मात्रा में सेलुलर डैमेज और ऑक्सीडेटिव तनाव हो सकता है। साथ ही, यह स्मोकिंग करने वालों के हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है। इस जूस में कुछ अल्कलॉइड होते हैं, जो सेल्स को एक्टिव करने में मदद करते हैं। इसमें प्रॉक्सर्निन नामक एक यौगिक होता है, जो सेलुलर मरम्मत को बढ़ावा देता है और सेल्स डैमेज को कम करता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
नोनी जूस अपने हाई लेवल एंटीऑक्सीडेंट के लिए जाना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स नामक अणुओं के कारण होने वाले सेलुलर डैमेज को रोकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और फ्री रेडिकल्स के हेल्दी संतुलन की आवश्यकता होती है। नोनी जूस के मुख्य एंटीऑक्सीडेंट में बीटा कैरोटीन, इरिडोइड्स और विटामिन-सी और ई शामिल हैं।
सहनशक्ति में सुधार
नोनी जूस एक्सरसाइज के दौरान शारीरिक सहनशक्ति में सुधार करता है। वास्तव में, यह माना जाता है कि नोनी जूस पीने से लंबी यात्राओं के बाद होने वाले दर्द से राहत और शरीर को मजबूती मिलती है।
अर्थराइटिस के दर्द से राहत
नोनी जूस का सेवन अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को दर्द से राहत दिला सकता है। 2,000 से अधिक वर्षों से, पारंपरिक लोक चिकित्सा में दर्द निवारक प्रभावों के लिए नोनी फल का उपयोग किया जाता रहा है। कुछ शोध अब इस लाभ का सपोर्ट करते हैं। उदाहरण के लिए, 1 महीने के अध्ययन में, रीढ़ की अपक्षयी अर्थराइटिस वाले लोगों ने रोजाना दो बार 15 मिली नोनी जूस लिया। नोनी जूस लेने से 60% प्रतिभागियों को गर्दन के दर्द से छुटकारा मिला।
इसके अलावा, इस जूस में एनाल्जेसिक गुण होते हैं। यह सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि इस जूस में कई एंजाइम होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं और इसलिए सूजन को काफी हद तक कम करते हैं।
अपच में करता है मदद
इस जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह नियमित मल त्याग में मदद करता है। इसमें प्राकृतिक रेचक गुण भी होते हैं, जो कब्ज से राहत दिलाते हैं। खाली पेट इस जूस का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। चूंकि यह जूस सूजन को कम करता है, इसलिए यह पेट के अल्सर को भी रोकने में मदद करता है।
इम्यूनिटी होती है बेहतर
नोनी जूस इम्यून हेल्थ का सपोर्ट करता है। कुछ अन्य फलों के जूस की तरह, यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। उदाहरण के लिए, नोनी जूस के 100 मिली इस विटामिन का लगभग 33 प्रतिशत होता है। विटामिन-सी आपके सेल्स को फ्री रेडिकल्स डैमेज और पर्यावरण विषाक्त पदार्थों से बचाकर इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इस जूस में कई अमीनो एसिड होते हैं। ये शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं जिससे व्यक्ति प्राकृतिक रूप से बीमारियों के खिलाफ मजबूत होता है। यह ब्लड में ग्लूकोज के लेवल को कम करके घावों को तेजी से भरने में मदद करता है।
अन्य फायदे
- यह जूस सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाकर मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह सोने के पैटर्न में सुधार करता है, जो आपको तनाव और चिंता से निपटने में सक्षम बनाता है।
- यह जूस शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। नाइट्रिक एसिड की उपस्थिति नसों की लोच में सुधार करती है और ब्लड क्लॉट और स्ट्रोक की संभावना कम होती है।
- इस जूस में ऐसे यौगिक होते हैं, जो ब्लड शुगर के लेवल को कम करते हैं। चीनी एक प्रमुख कारक है, जो दृष्टि को कम करता है, खासकर डायबिटीज रोगियों में। इसलिए नोनी जूस का नियमित सेवन आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
- इस जूस में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं, जिनमें एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं।
नोनी जूस के कई संभावित लाभ हैं। फिर भी, यह इस बात पर ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इस फल में शोध अपेक्षाकृत हाल ही में हुआ है और इनमें से कई स्वास्थ्य प्रभावों पर अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।
आप भी अपनी डाइट में इसे शामिल करके हेल्थ से जुड़े कई फायदे पा सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों