Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:52 PM IST

Super Foods: हर महिला के लिए अमृत है ये 5 फूड्स, रोजाना 1 जरूर खाएं

आइए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जानें जो महिलाओं की बॉडी के लिए अमृत का काम करते हैं।  
Updated:- 2020-03-31, 11:09 IST
healthy foods for women main

आज के समय में महिलाओं को घर और ऑफिस की दोहरी जिम्‍मेदारी उठानी पड़ती है, जिसके चलते उनकी हेल्‍थ पर बुरा असर पड़ता है। जी हां ज्‍यादातर महिलाएं काम के प्रेशर के चलते अपनी डाइट और हेल्‍थ का ध्‍यान नहीं रख पाती है और शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार रहती हैं। इसके अलावा महिलाओं को पीरियड्स, प्रेग्‍नेंसी और मेनापॉज जैसे हार्मोनल बदलावों से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में डाइट पर ध्‍यान न देने से बॉडी में पोषक तत्‍वों की कमी होने लगती है, जिससे महिलाओं की बॉडी में तरह-तरह की बीमारियां जन्‍म ले लेती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्‍योंकि कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप पूरी तरह से हेल्‍दी रह सकती हैं और ऐसा करने से आपकी बॉडी के बीमार होने के चांस भी बहुत कम हो जाते हैं। आइए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जानें जो महिलाओं की बॉडी के लिए अमृत का काम करती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें, ladies कैल्शियम की कमी को कैसे करें दूर?

रोजाना 1 आंवला
healthy amla inside

महिलाओं के लिए आंवला अमृत माना जाता है। इसलिए सभी महिलाओं को विटामिन सी से भरपूर मात्रा में होता है। आंवले की सबसे अच्‍छी बात ये हैं कि इसमें मौजूद विटामिन सी इसे उबलने या ड्राई करने के बावजूद भी उतना ही रहता है। इसके अलावा आंवले में कई तरह के पोषक तत्वों के साथ विटामिन ए और बी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। साथ ही साथ इनमें ओमेगा 3 और फाइबर भी मौजूद होता हैं। इसके सेवन से महिलाओं का डाइजेशन मजबूत होता हैं तथा पेट में गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती हैं। साथ ही साथ इनके सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी रहती हैं और हार्ट भी हेल्‍दी रहता हैं। इसलिए हर महिला को रोजाना आंवला जरूर खाना चाहिए, आप चाहे तो आंवला के जूस भी ले सकती हैं।

रोजाना 1 सेब

सेब फलों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए डॉक्‍टर रोजाना 1 सेब खाने की सलाह देते हैं। जी हां सेब में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हर तरह की बीमारी के लिए फायदेमंद है। मोटापा हो या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं इसे खाने से बहुत फायदा मिलता है। जो महिला रोजाना 1 सेब खाती हैं, उनकी इम्‍यूनिटी मजबूत रहती है। इसके अलावा सेब महिलाओं में खून की कमी को दूर करता है, ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करता है, कब्‍ज से छुटकारा दिलाता है और हड्डियों में भी मजबूती लाता है।

 

दूध का 1 गिलास
healthy milk for women inside

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की बॉडी में कैल्शियम की कमी होने लगती हैं। जिससे उनकी हड्डियों में कमजोरी और बॉडी में एनर्जी कम होने लगती है। इसलिए रात में सोने से पहले हर महिला को एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। इससे महिलाओं के बॉडी में एनर्जी बनी रहती हैं तथा उनकी बॉडी में कैल्शियम और विटामिन डी की भी कमी नहीं होती हैं। साथ ही साथ बॉडी की इम्‍यूनिटी मजबूत होती हैं। जिससे महिलाओं में बीमारी होने के चांस कम हो जाते हैं। दूध में कई तरह के विटामिन और मिनरल होते हैं। जिससे महिलाओं की बॉडी अच्‍छी रहता हैं तथा उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं।

 

अंडे का फंडा

महिलाओं के हेल्‍थ के लिए अंडा बहुत जरूरी होता है और उन्हें दिन में एक बार कम से कम एक अंडा तो जरूर खाना चाहिए। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। महिलाओं की हेल्‍थ और उनके कम होते कैल्शियम के लिए भी अंडे का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। महिलाएं अक्सर काम करते हुए थक जाती हैं ऐसे में उन्हें अंडा एनर्जी देने का काम करता है। अंडे में पाया जाने वाला अमीनो एसिड आपके एनर्जी लेवल और स्टेमिना को बढ़ा देता है। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर अंडा बढ़ते वजन को कम करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और बालों को हेल्‍दी बनाने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें: ये 5 सुपरफूड खाएं, वूमेन से सुपर वूमेन बन जाएं

रोजाना 1 अनार
healthy foods for women inside

ज्‍यादातर भारतीय महिलाओं की बॉडी में आयरन की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करने चाहिए। और अनार में आयरन की मात्रा बहुत अधिक मात्रा में होती है। जी हां महिलाओं के लिए अनार अमृत माना जाता है। अनार में 84 प्रतिशत आयरन होता हैं जो महिलाओं में आयरन की कमी को बहुत जल्दी दूर करता हैं। साथ ही अनार खाने से ब्‍लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता हैं। जिससे महिलाओं में बीमार पड़ने के चांस कम जाते हैं। इसलिए महिलाओं को रोजाना 1 अनार खाना चाहिए।

इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट में इन सभी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि उन्‍हें एनर्जी मिलती रहें और वह अपनी जिम्‍मेदारियों को बखूबी निभा सकें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें। 
 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।