ये 5 सुपरफूड खाएं, वूमेन से सुपर वूमेन बन जाएं

बिना किसी शिकायत के सभी का ध्यान रखने वाली महिलाएं क्या खुद की देखभाल कर पाती हैं?
शायद नहीं।
जी हां पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ना केवल परिवार के सभी सदस्यों की अच्छे से देखभाल करती हैं बल्कि सुपरवूमेन की तरह सारे काम भी करती हैं।
इसके अलावा उन्हें कई तरह के हार्मोनल बदलाव से गुजरना पड़ता है जैसे पीरियड्स, प्रेग्नेंसी ओर मेनोपॉज आदि। जिससे उनमें शारीरिक कमजोरियां आने लगती हैं। जिससे बॉडी में न्यूट्रिशियंस की कमी हो जाती है। ऐसे में महिलाओं में अपनी डाइट में कुछ सुपरफूड्स को शामिल करना बेहद जरूरी है। आइए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जानें जो सुपरवूमेन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: मेडिटेरेनियन डाइट अपनाएं, मजबूत हड्डियां पाएं और वजन घटाएं
क्विनोआ
क्विनोआ को 'सभी अनाजों की मां' के रूप में जाना जाता है। क्विनोआ ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें अन्य अनाज की तुलना में दो गुना ज्यादा फाइबर होता है। बॉडी को हेल्दी बनाये रखने के लिए जरूरी मिनरल्स की जरूरत होते है और क्विनोआ इस जरूरत को पूरा करता है। इसमें विटामिन बी12 होता है, साथ ही यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। इसमें आयरन भी होता है, जिससे बॉडी में ब्लड की कमी नहीं होती। अगर आप घर बैठे आर्गेनिक क्विनोआ खरीदना चाहती हैं तो इसका मार्किट प्राइस 350 रुपए है लेकिन आपको ये 299 रुपए में यहां से मिलेगा।
चिया सीड्स
चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड का बहुत अच्छे स्रोत के लिए जाना जाता है, यह दिल और डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
कुट्टू
एमिनो एसिड से भरपूर होने के कारण ये एक अनूठा सुपरफूड है, जो कोलेस्ट्रॉल, ब्लडप्रेशर को कम करता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में हेल्प करता है। इसके अलावा 'कुट्टू में बहुत सारा विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स है, विशेष रूप से riboflavin (विटामिन बी 2) और नियासिन (विटामिन बी 3) भी बहुत ज्यादा है।
इसे जरूर पढ़ें: स्वाद और सेहत का संगम है कटहल, जानें इसके फायदे
रामदाना
रामदाना जिसे शायद आप राजगिरा के नाम से भी जानती हैं, यह कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस से भरपूर होता है और इसमें प्रोटीन भी बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसमें दूध की तुलना में दोगुना कैल्शियम होता है। यह आपकी बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इसे खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।
ब्लैक राइस
प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और फोटो न्यूट्रिएंट की बात आने पर सबसे पहला नाम ब्लैक चावल का ध्यान आता है। जी हां ब्लैक चावल, चावल के सबसे अच्छे रूप के लिए जाना जाता है। यह एंथोसायनिन का सबसे अच्छा स्रोत है जो कि एक शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट है। अगर आप बढि़या क्वालिटी के ब्लैक राइस खरीदना चाहती हैं तो इसका मार्किट 299 प्राइस रुपए है जो आपको 269 रुपए में यहां से मिलेगें।
तो आप कब से इन सुपरफूड को अपनी डाइट में शमिल कर रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।