अंडा महिलाओं के लिए है इतना फायदेमंद, ये जानकर आप हो जाएंगी हैरान

हम हमेशा से सुनते हुए आए हैं कि 'संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे'। बचपन से ही हमें अंडे खाने की सलाह दी जाती है। अंडे में खूब प्रोटीन होता है, जिसकी वजह से डॉक्टर भी हमें अक्सर इन्हें खाने की सलाह देते हैं। अंडे खाने से हमारी बॉडी को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि महिलाओं की हेल्थ के लिए अंडा खाना बहुत फायदेमंद होता है। जी हां महिलाओं के लिए खासतौर पर गर्भवती के लिए अंडा खाना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि अंडा खाना उनके साथ-साथ उनके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। आज हम आपको महिलाओं को अंडे से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी भी अपनी डाइट में अंडे को शामिल कर हेल्दी रह सकें।
फर्टिलिटी बढ़ाएं
जिन महिलाओं को मां बनने में परेशानी हो रही हैं उन्हें अपनी डाइट में अंडे को शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है जो महिलाओं की फर्टिलिटी को बढ़ाने में सहायक होता है।
Read more: संडे हो या मंडे वजन घटाएं 1 हफ्ते में रोज खाकर अंडे
गर्भवती और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं के लिए अंडा फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इसमें फोलेट होता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा अंडे में पाए जाने वाले कोलीन और बीटेन ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं।
दिमाग तेज करें और एनर्जी दें
अगर आपको भूलने की बीमारी है तो आपको अंडा खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-बी 12 होता है। इसे खाने से दिमाग तेज होता है और आपकी भूलने की आदत भी दूर होती है। इसके अलावा अंडे में अमीनो एसिड होता है, जिसे खाने से एनर्जी मिलती है और साथ ही साथ स्टेमिना भी बढ़ता है।
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव
ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए इसका सेवन जरूरी है क्योंकि इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो कि ब्रेस्ट कैंसर से महिलाओं का बचाव करता है। अगर आप ब्रेस्ट कैंसर से बचना चाहती हैं तो अंडे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
जोड़ों के दर्द से बचाए और बालों को घना बनाए
जिन महिलाओं को जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है उन्हें अंडे का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जो जोड़ों के दर्द से बचाता है। महिलाओं को अक्सर बाल झड़ने की समस्या रहती है, लेकिन अंडे खाने से आपकी ये समस्या दूर हो सकती है क्योंकि इसमें सल्फर बहुत अधिक मात्रा में होता है, जिसे खाने से बाल काले और घने होते हैं।
Read more: अंडों से केवल yummy omelettes ही नहीं बनते बल्कि स्किन भी बनती है एक्ने फ्री
वजन कम करें और हार्ट की प्रॉब्लम से बचाएं
अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं तो आप अंडा खाना शुरू कर दीजिए क्योंकि इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन भी कम होता है। इसके अलावा हार्ट की बीमारियों से बचने के लिए अंडे का सेवन करना लाभदायक होता है। इसे खाने से कॉलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।
अगर आप भी हेल्दी रहना चाहती हैं तो आज से ही अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा बना लें।
Image Courtesy: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।