सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये 6 चीज़ें, हेल्थ को होगा बहुत फायदा

पानी हमारे शरीर की बहुत बड़ी जरूरत है और अगर शरीर हाइड्रेटेड ना रहे तो इससे बहुत सारी समस्याएं हो जाती हैं। गर्मियों के मौसम में तो शरीर की पानी की जरूरत और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब हम बढ़ते हुए तापमान को झेल रहे होते हैं। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा पसीना निकलता है और इसके बाद शरीर को दोबारा हाइड्रेट करने की जरूरत पड़ती है। पर क्या सिर्फ पानी हमारे शरीर की सभी जरूरतों को पूरा कर सकता है? इसका जवाब है नहीं, सिर्फ पानी से हमारे शरीर की कमियां पूरी नहीं हो सकती हैं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर निकिता कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेडिकेटेड वॉटर रेसिपीज के बारे में बताया है। ये आयुर्वेदिक हर्बल वॉटर होते हैं जिन्हें बनाने के लिए सादे पानी में नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसे हर्बल वॉटर ड्रिंक्स में सभी वो इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल होते हैं जिनमें शरीर को हील करने की ताकत होती है। आयुर्वेद में ऐसे कई इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट शामिल है। तो चलिए जानते हैं कौन से मेडिकेटेड वॉटर डॉक्टर निकिता ने बताए हैं।
धनिया के बीज का पानी-
धनिया को विटामिन-के, विटामिन-सी, विटामिन-ए से भरपूर माना जाता है। ये शरीर को ठंडा करने के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए आपको एक टी-स्पून धनिया के बीज को पानी में भिगोकर रखना है और फिर उसी पानी को छानकर पीना है। इसे कम से कम 5-6 घंटे तो भीगे रहने दें। शरीर को ठंडा करने के अलावा, ये किडनी डिटॉक्स के लिए भी बहुत मददगार साबित होता है और साथ ही साथ शरीर में सूजन और जलन को भी कम करता है।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में लू से बचना हो तो जरूर पिएं ये हेल्दी और टेस्टी जूस
मेथी के बीज का पानी-
मेथी के बीज के फायदे तो हम सभी जानते ही हैं। इसका पानी भी बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। ये डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है। मेथी का पानी आपके शरीर को डाइजेशन की समस्याओं से भी दूर रखता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। जिन लोगों को कफ और पित्त की समस्या होती है उनके लिए भी मेथी का पानी लाभकारी होता है।
खस का पानी-
खस में जिंक बहुत मात्रा में होता है और इससे गर्मियों में शरीर को ठंडक मिलती है। इससे हीट इशूज काफी हद तक कम होते हैं और साथ ही साथ ये स्किन और आंखों में जलन और इन्फेक्शन को कम करने में भी बहुत मददगार साबित होता है। जिंक हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी अच्छा होता है और इस मिनरल का शरीर में होना बहुत जरूरी है।
चिया सीड्स का पानी-
चिया सीड्स का पानी पीना आजकल बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे ब्लोटिंग काफी हद तक कम होती है और साथ ही साथ इसे वेट लॉस के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। चिया सीड्स से पेट संबंधित समस्याओं में काफी मदद मिलती है। जिसे डाइजेशन की समस्या है और ठीक से पेट साफ नहीं होता है उनके लिए ये पानी काफी मददगार साबित हो सकता है।
View this post on Instagram
सब्जा (तुलसी) सीड्स का पानी-
चिया सीड्स का देसी वर्जन या यूं कहें तुलसी के बीज का पानी भी आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। चिया सीड्स की तरह से सारे काम तो करता ही है और साथ ही साथ ये शरीर के हीट इशूज और एसिडिटी को भी कम करता है।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में पिएं ये रेफ्रेशिंग ड्रिंक्स, बचे रहेंगे लू से
सौंफ का पानी-
अगर किसी को एसिडिटी की समस्या बहुत ज्यादा सता रही है तो आपके लिए सौंफ का पानी पीना बहुत ही ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है। ये गैस की समस्या को भी कम करता है और साथ ही साथ इससे मेटाबॉलिज्म भी सही होता है। ये भूख ना लगने की समस्या को सही करने के लिए भी मददगार साबित हो सकता है।
वैसे तो ये सारे इंग्रीडिएंट्स आयुर्वेदिक हैं और आपके लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं, लेकिन फिर भी अगर आपको कोई हेल्थ इशू है या फिर किसी तरह के इंग्रीडिएंट से एलर्जी है तो आप पहले डॉक्टर से बात करें और फिर इस तरह के मेडिकेटेड ड्रिंक्स को ट्राई करें। अपनी डाइट में कोई भी बड़ा बदलाव करने के पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।