herzindagi
chand me rakha pani peene ke fayde

महिलाएं ये 'जादुई' पानी पिएंगी तो नहीं होगी मां बनने में परेशानी और सोने जैसा चमकेगा चेहरा

आज से ही इस चमत्कारी पानी को अपने सुबह के रूटीन में शामिल करें। यह शरीर को ऊर्जा देता है और मन को भी शांत करता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से हार्मोनल संतुलन अच्‍छा होता है, चेहरा नैचुरल ग्लो करने लगता है और भीतर से सुकून भरी शक्ति महसूस होती है। बस रात में चांद की रोशनी में पानी रख दें और सुबह इसे धीरे-धीरे पिएं। कुछ ही दिनों में फर्क साफ दिखेगा।
Editorial
Updated:- 2025-10-28, 19:31 IST

क्या आपने कभी 'मून चार्ज्ड वॉटर' (Moon Charged Water) के चमत्कारी गुणों के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें यह सिर्फ पानी नहीं, बल्कि चंद्र ऊर्जा और स्त्री शक्ति का ऐसा मेल है, जो शरीर, मन और आत्मा, तीनों को संतुलित करता है। यह खासकर ऐसी महिलाओं के लिए वरदान है, जो मां बनने की कोशिश कर रही हैं, हार्मोनल असंतुलन झेल रही हैं या फिर अपनी स्किन और एनर्जी में नेचुरल चमक लाना चाहती हैं।

योग और वेलनेस एक्सपर्ट स्मृति (Masters in Yoga & UGC–JRF Qualified) बताती हैं कि यह पानी महिलाओं के शरीर की नैसर्गिक लय को पुनर्जीवित करता है और आपको अंदर से शांत, संतुलित और सशक्त बनाता है।

moon charged water benefits for hormones

मून वॉटर महिलाओं के लिए जरूरी क्‍यों जरूरी है?

  • आयुर्वेद का सिद्धांत- आयुर्वेद के अनुसार, चंद्रमा का 28-दिवसीय चक्र महिलाओं के मेंस्ट्रुअल साइकिल से गहराई से जुड़ा होता है। यह शरीर की रिप्रोडक्टिव एनर्जी को बैलेंस करता है और पीरियड्स को रेगुलर करता है। यदि आप हेल्दी पीरियड चाहती हैं, तो यह पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
  • हार्मोनल बैलेंस- चंद्रमा को हमेशा फेमिनिन एनर्जी का प्रतीक माना गया है। मून वॉटर पीने से शरीर में ठंडक, शांति और सॉफ्ट एनर्जी बढ़ती है, जिससे हार्मोनल असंतुलन, PCOD/PCOS जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
  • गर्भधारण की तैयारी- यह पानी शरीर को अंदर से पोषण देकर गर्भधारण के लिए तैयार करता है। यह आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्‍थ को अच्‍छा करता है।

इसे जरूर पढ़ें: पानी को रोजाना इस अनोखे तरीके से पिएं, त्‍वचा पर आएगा निखार और हेल्‍थ भी रहेगी दुरुस्‍त

मून वॉटर के अन्य अद्भुत फायदे

moon charged water for glowing skin

  • नेचुरल ग्लो- शरीर की एनर्जी बैलेंस होने से आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्‍लो आता है और आप अंदर से ज्‍यादा हेल्‍दी महसूस करती हैं।
  • मन रहता है शांत- चंद्रमा शांतिदायक माना जाता है, इसलिए यह पानी आपके मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा और सकारात्मक प्रभाव डालता है और तनाव कम करता है।
  • डिटॉक्स इफेक्ट- शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और डाइजेशन अच्‍छा होता है।
  • इमोशनल बदलाव- भावनाओं में उतार-चढ़ाव कम होता है और आप खुद से ज्यादा जुड़ाव महसूस करती हैं।

मून वॉटर कैसे तैयार करें?

  • यह पानी पारंपरिक रूप से पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की रोशनी में चार्ज किया जाता है, क्योंकि इस समय चंद्रमा की एनर्जी सबसे ज्‍यादा शक्तिशाली होती है।
  • साफ पानी की बोतलों में पानी भरें।
  • इन बोतलों को रात में सीधे चंद्रमा की रोशनी के नीचे रखें।
  • पूर्णिमा की रात इस पानी को चार्ज करने का सबसे उत्तम दिन है, क्योंकि इस समय आप अपनी सहज बुद्धि से आसानी से जुड़ पाती हैं।

यदि पूर्णिमा न हो, तो भी आप इसे किसी भी रात को चार्ज कर सकती हैं, बस ध्यान रहे कि चंद्रमा दिखाई दे रहा हो!

सेवन का तरीका

  • इस पानी को रोजाना सुबह उठते ही सबसे पहले 1 से 2 गिलास पिएं।
  • आप इसे एक महीने तक या स्टॉक रहने तक पी सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: गर्म पानी दूर करेगा महिलाओं की 10 परेशानी, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे

यह 'मून चार्ज्ड वॉटर' कोई जादू नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ आपका रिश्ता मजबूत करने का तरीका है। यह शरीर की ऊर्जा को चंद्रमा की शीतलता से जोड़ता है और आपकी फेमिनिन एनर्जी को पुनः जीवंत करता है। तो देर किस बात की!आज से ही इस अद्भुत पानी को अपने रूटीन में शामिल करना शुरू करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।