Mon Sep 14, 2026 | Updated 07:30 PM IST

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए जादू से कम नहीं है यह पानी, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में करता है रामबाण की तरह काम

अगर आपकी डायबिटीज बढ़ी हुई है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं आ रहा है, तो आपको मटके में कुछ खास चीजों को मिलाकर पानी पीना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आएगा।
Updated:- 2025-11-26, 19:09 IST
image

डायबिटीज होने के बाद भी आप एक हेल्दी लाइफ जी सकती हैं बस इसका कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। अगर आपकी ब्लड शुगर बढ़ी हुई रहती है, तो इसका असर शरीर के कई अंगों और फंक्शन्स पर हो सकता है लेकिन अगर आप दवाइयों और सही खान-पान के साथ इसे मैनेज करेंगी और शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा, तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि डायबिटीज का मैनेज करने का आसान तरीका कई हर्ब्स और मसालों में छिपा है। अगर इंसुलिन हार्मोन सही तरह से फंक्शन करे, शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस कम हो और बॉडी ब्लड ग्लूकोज को रेगुलेट कर पाए, तो डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी। यहां हम आपको एक ऐसे इंफ्यूज्ड वॉटर के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकता है। इस बारे में डॉक्टर आयुर्वेदिक नील सावलिया जानकारी दे रहे हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है यह इंफ्यूज्ड वॉटर

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह इंफ्यूज्ड वॉटर, डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है। इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कम होता है।
  • इसे तैयार करने के लिए आपको एक मटके में 2-3 लीटर पानी डालना है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Kadamba Tree | Ayurvedic Diabetes Care | Dr Neal Savaliya (@thekadambatree)

  • इसमें एक छोटा टुकड़ा विजयसार, एक छोटा टुकड़ा दालचीनी, आधा टीस्पून सौंठ, 4-5 पुदीना और तुलसी की पत्तियां, 1 टीस्पून मेथी के बीज डालकर पूरी रात छोड़ दें। अगले पूरे दिन आपको यही पानी पीना है।
  • विजयसार, इंसुलिन के सीक्रेशन को बढ़ाता है। विजयसार एक बेहतरीन एंटी-ग्लाइसेमिक है, जो शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है।
  • मेथी के बीज, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं और ब्लड ग्लूकोज रेगुलेट करने का काम करते हैं। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर भी डायबिटीज को कम करता है। यह शरीर में शुगर के अब्जॉर्बशन को धीमा करती है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज का दिमाग पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जानें

tulsi for memory

  • तुलसी और पुदीने की पत्तियां, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल होती हैं। ये साथ में मिलकर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। तुलसी की पत्तियां, ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल कर सकती हैं। इनसे ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
  • अदरक का पाउडर, डाइजेशन को सुधारता है और फैट बर्न करता है। दालचीनी, डायबिटीज में बेहद फायदेमंद होती है। यह टाइप 2 डायबिटीज और प्रीडायबिटीज दोनों पेशेंट्स के लिए लाभकारी होती है और ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद करती है।

 

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी

 

अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है, तो इसे मैनेज करना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।