अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को सांस लेने में परेशानी आती है। इस बीमारी में सांस की नली बहुत ही छोटी हो जाती है। अस्थमा बीमारी में लोगों को अलग-अलग चीजों से एलर्जी हो सकती हैं। जैसे कुछ लोगों में यह समस्या मौसम के बदलाव की वजह से होती है। वहीं कुछ लोगों को धूल-मिट्टी से काफी दिक्कत होती है। ऐसे में खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए।
इस विषय पर हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की उन्होंने बताया है कि अस्थमा डायबिटीज की तरह कोई हेल्थ इश्यू नहीं है। यह एक एलर्जिक बीमारी है। जिसमें खान-पान का अधिक ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार दमा के मरीज को ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं अस्थमा मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
लहसुन
लहसुन में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। क्या आप जानते हैं?लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अस्थमा कंट्रोल करने के लिए लहसुन काफी लाभकारी माना जाता है। रात के समय लहसुन की कलियों को गर्म करके पानी के साथ सेवन करें। लहसुन की कलियों को भूनकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप लहसुन में शहद को मिलाकर भी इसका सेवन कर सकती हैं। इससे खांसी में भी राहत मिलती है।
अदरक
अदरक में विटामिन-ए, विटामिन-डी, आयरन जिंक और कैल्शियम पाया जाता है। जिसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। अस्थमा को कम करने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका उपयोग करने से गले को राहत मिलती है। अदरक का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। अस्थमा की समस्या से बचने के लिए आप अदरक का यूज कर सकती हैं। खाली पेट अदरक का पानी पीना अच्छा माना जाता है। अदरक का पानी बनाने के लिए पानी को गुनगुना करें इसमें अदरक डाल लें। इसके बाद पानी का सेवन करें। (अदरक के फायदे)
काली मिर्च
अस्थमा मरीज के लिए काली मिर्च का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। आप अपनी डाइट में काली मिर्च को शामिल कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ेंः आ गया अस्थमा का सबसे अच्छा और मुफ्त इलाज, आप भी करें ट्राई
टमाटर
दमा के मरीज के लिए टमाटर बेहद फायदेमंद होता है। टमाटर में विटामिन सी, पोटेशियम, लाइकोपी पाया जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बेहतर बनी रहती है। आप अपनी डाइट में टमाटर का सूप शामिल कर सकती हैं। यह न केवल स्वादिष्ट बल्कि सेहतमंद भी है। टमाटर का सेवन करने से अस्थमा अटैक नहीं पड़ेगा। (टमाटर खाने के फायदे)
चाय कॉफी का सेवन
अस्थमा के मरीज को अपने खान-पान का खास ध्यान देना चाहिए। दमा के मरीज को चाय या कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनका पीने से गैस की समस्या होने की संभावना होती है, जिससे अस्थमा अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है।
इसे जरूर पढ़ेंः नेब्युलाइज़र को साफ करने का आसान तरीका जानें
ठंडी चीजें
दमा के मरीज को ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे आइसक्रीम और ठंडा पानी आदि। इन चीजों का सेवन करने से अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए दमा के मरीज को इन चीजों से बचकर रहना चाहिए। इसके अलावा कई दमा के मरीज को दही खाने से भी दिक्कत होती है।
Recommended Video
ऑयली फूड्स
अस्थमा एक जानलेवा बीमारी है। इससे बचना बहुत जरूरी होता है। हम सब जानते हैं कि ऑयली फूड्स सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। ऐसे में दमा मरीज के लिए ऑयली फूड का अधिक सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा दमा के मरीज को मसालेदार वाला भोजन से परहेज करना चाहिए। (ऑयली फूड के नुकसान)
हेल्दी डाइट की मदद आप अपने अस्थमा को कंट्रोल कर सकते हैं। पौष्टिक और हेल्दी आहार का सेवन करने से अस्थमा का अटैक का खतरा कम रहता है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।