नेब्युलाइज़र एक छोटी सी मशीन होती है, जो लिक्विड मेडिसन को धुएं में बदल देती है। इस मशीन में एक माउथपीस होता है, जिसके जरिए सांस ली जाती है। जब आप 10 से 15 मिनट तक धीमी, गहरी सांस लेते हैं तो दवा आपके फेफड़ों में चली जाती है। नेब्युलाइज़र का इस्तेमाल ज्यादातर कंजेशन के लिए किया जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मशीन का साफ होना बेहद जरूरी होता है। अगर आप नेब्युलाइज़र को सही तरीके से साफ नहीं करेंगी तो इससे मशीन के पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं। लेकिन क्या आप नेब्युलाइज़र को साफ करने का सही तरीका जानती हैं? शायद नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कब और कैसे आपको नेब्युलाइज़र मशीन की सफाई करनी चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।
जिन लोगों को अस्थमा, सीओपीडी या फेफड़े से संबंधित किसी प्रकार की बीमारी होती हैं, उन्हें नेब्युलाइज़र के द्वारा दवाई दी जाती है। नेब्युलाइज़र एक छोटी सी मशीन है, जिसके जरिए दवाई शरीर में जाती है। ज्यादातर बच्चों के लिए इस मशीन का इस्तेमाल किया जाता है।
क्या आप जानती हैं कि नेब्युलाइज़र मशीन को साफ करने का एक तरीका होता है? आपको स्टेप बाय स्टेप ही इसे साफ करना चाहिए। अन्यथा हो सकता है कि मशीन खराब हो जाए। नेब्युलाइज़र को साफ करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
ज्यादातर नेब्युलाइज़र मशीन में मास्क, ट्यूबिंग, कनेक्टिंग पीस और एक कंप्रेस्ड एयर मशीन होती है। आपको सबसे पहले इन पार्ट्स को अलग करना होता है। लेकिन बता दें कि आपको पूरी मशीन को साफ करने की जरूरत नहीं है। आपको मशीन के केवल एक या दो पार्ट्स ही साफ करने की जरूरत है। माउथ पीस और मास्क को साफ करना बेहद जरूरी होता है।
माउथपीस और कप को साफ करने के लिए आपको गुनगुना पानी चाहिए होगा। माउथपीस को करीब 1 मिनट के लिए गुनगुने पानी से धो लें। ट्यूबिंग या कंप्रेस्ड एयर मशीन को पानी से न धोएं। लेकिन आपको मशीन के अन्य भागों को साफ तौलिए से पोंछना चाहिए। माउथपीस से किसी भी अतिरिक्त पानी को हटा लें। इसके बाद इसे किसी सूखे टॉवल के ऊपर रख दें। पानी को प्राकृतिक रूप से वाष्पित होने दें। इसे सूखने में 20 मिनट से 1 घंटा लग सकता है। (खून के जिद्दी दाग को हटाने के आसान हैक्स)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:घर की सफाई झटपट करने के लिए ये 7 क्लीनिंग टिप्स आजमाएं
कई नेब्युलाइज़र के साथ डिसइंफेक्ट सॉल्यूशन आता है। आप चाहें तो इसे घर पर भी खुद बना सकती हैं। क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाने के लिए आपको सफेद सिरका चाहिए होगा। एक भाग सफेद सिरका के साथ तीन भाग पानी मिलाएं। अब एक बाउल में इस सॉल्यूशन को डालें। इसके बाद इसमें नेब्युलाइज़र मास्क और टी-शेप कनेक्टर डालें। करीब 5-10 मिनट तक इस सॉल्यूशन में सभी पार्ट्स को भिगोकर रखें हालांकि, यह मॉडल पर निर्भर करता है कि आपको इसे कितनी देर क्लीनिंग सॉल्यूशन में भिगोकर रखना है। (व्हाइट पैंट से दाग हटाने का तरीका)
इसे भी पढ़ें:डिजिटल थर्मामीटर को इस्तेमाल से पहले ऐसे करें सैनिटाइज़
अगर आप चाहती हैं कि नेब्युलाइज़र सही ढंग से काम करें और लंबे समय तक चले तो इसके लिए आपको इसे साफ रखने की आवश्यकता है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो नेब्युलाइज़र का जेट होल और मैश होल बंद हो सकते हैं। जिससे मेडिसिन की मात्रा कम हो जाएगी। इसके अलावा अगर आप नेब्युलाइज़र को साफ नहीं करेंगी तो इसमें बैक्टीरिया पनपन सकते हैं। (हेयर डाई के दाग हटाने के आसान हैक्स)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।