Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

कार्तिक महीने में नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें, हो सकती है बीमार

अगर आप कार्तिक महीने में हेल्‍दी रहना चाहती हैं तो इन 3 चीजों को खाने से बचना चाहिए।  
Updated:- 2019-10-18, 19:14 IST
how to observe kartik month

14 अक्‍टूबर से कार्तिक महीने की शुरुआत हो गई है। पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार और मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम होते ही रहने के कारण हिंदू धर्म में इस महीने को बहुत ही पवित्र माना जाता है। साथ ही कार्तिक महीने में भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा का विशेष महत्व होता है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि इस महीने में खान-पान को लेकर भी कुछ नियम होते हैं और इन नियमों को पालन करके आपकी हेल्‍थ अच्‍छी रहती है। जी हां कार्तिक माह में मौसम में बदलाव आने से कई तरह की समस्‍याएं परेशान करने लगती हैं, लेकिन अच्‍छी डाइट लेकर आप अपनी हेल्‍थ की अच्‍छे से देखभाल कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए अपनी डाइट में से कुछ चीजों का हटाना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसे कार्तिक महीने में अपनी डाइट में से हटाकर आप खुद को हेल्‍दी रख सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: कब खाएं: इन 10 फूड्स को खाने का सही समय क्‍या हैं दिन या रात, जानें

बैंगन

kartik month and brinjal

निसंदेह बैंगन का भरता देखते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि इस महीने में इसे खाने से आपको हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍या हो सकती है। जी हां इस मौसम में पित्त दोष संबंधित बीमारी होने का खतरा रहता है और बैंगन पित्त दोष बढ़ाता है। आयुर्वेद के अनुसार बॉडी में पित्त के बढ़ने से आपको पेटदर्द, गैस बनना, खट्टी डकारे आना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते है, यानि बॉडी में पित्त दोष के बढ़ने से पेट से जुड़ी समस्‍याएं परेशान करने लगती है।

 

मछली

kartik month and fish

सावन महीन की तरह कार्तिक महीने में मछली खाना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि माना जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु जल में अपने मत्स्य अवतार के रूप में रहते हैं। लेकिन अगर वैज्ञानिक तौर पर देखा जाए तो आषाढ में बाढ और वर्षा की वजह से पानी गंदा रहता है। और मछली इन दूषित चीजों को खाने से संक्रमित हो जाती है और मछली खाने वाले लोग गसंक्रामक और रोगी हो सकते है, इसलिए कार्तिक महीने में मछली खाने से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: अच्‍छी हेल्‍थ के लिए महिलाओं को खाली पेट क्‍या खाना चाहिए क्‍या नहीं, जानें

 

करेला

kartik month and bittergourd

यूं तो करेला हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छा होता है। माना जाता है कि करेला खाने से आप कई बीमारियों से बची रह सकती हैं। लेकिन कार्तिक महीने में बैंगन और मछली के साथ-साथ करेला खाने के लिए भी मना किया जाता है। ऐस इसलिए क्‍योंकि करेला वातकारक यानि को वायु बढ़ाने वाली सब्जी मानी जाती है। साथ ही कभी-कभी इसमें कीड़े भी लग जाते हैं। इसलिए ऐसा माना गया है कि कार्तिक माह में करेला खाना हानिकारक हो सकता है। वात का संतुलन बिगड़ने के चलते लोग इससे होनेवाली बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं। ऐसे में घुटने और जोड़ों में सबसे ज्यादा दर्द होता है। 

इसलिए अगर आप त्‍योहारों के मौसम यानि कार्तिक महीने में हेल्‍दी रहना चाहती हैं तो इन चीजों को खाने से बचें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।