कार्तिक मास खत्म होने से पहले तुलसी के गमले में दबा दें ये 1 चीज, पैसों से भरी रहेगी जेब

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने को हिंदू धर्म में सबसे पुण्यदायी समय में से एक माना जाता है। इस पवित्र माह में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसी वजह से इस पूरे महीने में तुलसी के पौधे की पूजा करने की सलाह दी जाती है। वैसे तो इस दौरान नियमित रूप से तुलसी के पौधे को जल देना और तुलसी की आरती करना खास माना जाता है, लेकिन यदि कार्तिक माह के समापन से पहले ही आप तुलसी के पौधे में कुछ खास उपायकरें तो जीवन से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। मुख्य रूप से यदि आप तुलसी के गमले में एक रुपये का सिक्का दबा देती हैं तो यह धन को आकर्षित करने का एक सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें कि कार्तिक महीने के समापन से पहले आपको तुलसी के पौधे से जुड़े कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।
तुलसी के गमले की मिट्टी में दबा दें 1 रुपये का सिक्का
कार्तिक मास समाप्त होने से पहले गुरुवार या शुक्रवार के दिन स्नान करके स्वच्छ पीले या लाल वस्त्र पहनें। अब तुलसी के गमले के पास जाएं और शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। तुलसी को पूजा के समय एक मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का कम से कम 11 बार जाप करें। इसके बाद एक साफ-सुथरा 1 रुपये का सिक्का लें और इसे तुलसी के गमले की मिट्टी में दबा दें। ज्योतिष के अनुसार यह उपाय मां लक्ष्मी को सीधे आकर्षित करता है। ग्रहों में गुरु और शुक्र की कृपा बढ़ती है, धन आगमन के नए अवसर बनते हैं और अटके हुए पैसे वापस आने लगते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: One Rupee Coin In Tulsi: तुलसी के गमले में 1 रुपये का सिक्का गाड़ने से क्या होता है?
राहु के प्रभाव को कम करता है यह उपाय
तुलसी के गमले में एक रुपये का सिक्का दबाने से आपके जीवन में आने वाले किसी भी शनि या राहु दोष से मुक्ति मिलती है। यही नहीं यह एक ऐसा उपाय है जो आपके जीवन की कई नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने में मदद करता है।
तुलसी की नियमित पूजा अवश्य करें
कार्तिक महीने में तुलसी के किसी भी अन्य उपाय के साथ आप इस पौधे की नियमित पूजा जरुर करें। यह केवल एक नियम नहीं है, बल्कि धन और सौभाग्य लाने वाला महाउपाय भी माना जाता है। रोज सुबह सूर्योदय के समय तुलसी को जल अर्पित करें और सूर्यास्त के समय उसके सामने दीपक प्रज्वलित करें। कोशिश करें कि तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं। ज्योतिष में तुलसी पर जल चढ़ाने को कर्ज मुक्ति का उपाय भी माना जाता है।
कार्तिक महीने में घर के मंदिर में अवश्य जलाएं कपूर
कार्तिक महीने में आपको तुलसी के उपायों के अलावा कई अन्य उपाय आजमाने की सलाह भी दी जाती है, इसमें से शाम के समय घर के मंदिर में कपूर जलाना प्रमुख माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार घर की किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का सबसे आसान उपाय शाम के समय कपूर जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाना है।
अगर आप भी कार्तिक महीने के समापन से पहले तुलसी का ये उपाय आजमाती हैं तो आपके जीवन में इसके सकारात्मक प्रभाव बने रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।