kartik mah mein deep daan ka mahatva

Kartik Mah Ka Deep Daan: कार्तिक माह में क्या है दीपदान का महत्व? जानें कहां और कितने दीये जलाएं

कार्तिक माह में दीपक जलाने का विशेष स्थान मौजूद है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कार्तिक माह में दीप दान का क्या महत्व है और कहां-कहां एवं कितने दीपक रोजाना जलाने चाहिए? 
Editorial
Updated:- 2025-10-08, 16:20 IST

कार्तिक माह हिंदू पंचांग के अनुसार सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस पूरे महीने में भगवान विष्णु की पूजा और तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि मान्यता है कि इसी महीने में भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। कार्तिक माह में नदी स्नान और दीपदान को बहुत पुण्यकारी माना जाता है। यह महीना धर्म, तपस्या और दान के लिए समर्पित है और माना जाता है कि इसमें किए गए सभी धार्मिक कार्य और व्रत अक्षय फल प्रदान करते हैं इसलिए इसे मोक्ष का द्वार भी कहा जाता है। कार्तिक माह में दीपक जलाने का विशेष स्थान मौजूद है। वृन्दावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कार्तिक माह में दीप दान का क्या महत्व है और कहां-कहां एवं कितने दीपक रोजाना जलाने चाहिए?

कार्तिक माह में दीप दान का महत्व

कार्तिक माह में दीप दान का बहुत ही विशेष और अत्यधिक पुण्यकारी महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस माह में दीप दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं।

दीप दान करने का अर्थ है अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाना जो ज्ञान, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है। इसलिए जो व्यक्ति पूरे कार्तिक माह में नियमित रूप से दीपक जलाता है उसे अक्षय पुण्य प्राप्त होता है और उसके जीवन से गरीबी, कष्ट और नकारात्मकता दूर हो जाती है।

kartik mah mein deep daan ke labh

ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह में दीप दान करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद उत्तम लोक की प्राप्ति होती है। यह एक ऐसा सरल कर्म है जिसके जरिए सभी पापों का नाश होता है और घर में सुख-शांति आती है।

विशेष रूप से, कार्तिक पूर्णिमा के दिन किया गया दीप दान तो हजारों यज्ञों के बराबर फल देने वाला माना गया है। दीप दान केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं है, बल्कि यह समर्पण और श्रद्धा का भाव भी प्रकट करता है जिसके कारण यह व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लाता है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक माह शुरू; कब करें कार्तिक स्नान? जानें विधि से लेकर महत्व तक सब कुछ

कार्तिक माह में कहां दीये जलाएं?

कार्तिक माह में दीप दान करने के लिए कुछ स्थान बहुत ही पवित्र और फलदायी माने गए हैं। इन स्थानों पर दीपक जलाने से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। घर में धन का आगमन होता है और पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है।

तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है और यह भगवान विष्णु को प्रिय है। इसलिए, कार्तिक माह में रोजाना सुबह और शाम तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी या तिल के तेल का एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और रोग दूर होते हैं।

कार्तिक माह में रोजाना घर के मुख्य दरवाजे पर संध्याकाल में दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुकता है और धन की देवी माता लक्ष्मी घर में हमेशा वास करती हैं। अपने घर के मंदिर में और अगर संभव हो तो किसी देव मंदिर में दीया जलाएं।

kartik mah mein diye jalane ke labh

पवित्र नदी जैसे कि गंगा, यमुना, गोदावरी आदि के किनारे दीप दान करना बहुत शुभ होता है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। पीपल, आंवला, शमी, बेलपत्र, केले, बरगद आदि पेड़ों के नीचे दीपा दान करना भी बहुत शुभ मानते हैं।

यह भी पढ़ें: कार्तिक माह में कैसे करें शालिग्राम की पूजा? जानें सरल विधि और उपाय

कार्तिक माह में कितने दीये जलाएं?

अगर आप बहुत व्यस्त हैं या कम दीये जलाना चाहते हैं, तो तुलसी के पौधे के पास एक दीपक रोज जलाना ही पर्याप्त और बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि कार्तिक माह में तुलसी के पास जलाया गया एक दीपक भी हजार दीपों के बराबर फल देता है।

कई भक्त पूरे कार्तिक माह में प्रतिदिन 5 दीपक जलाने का नियम बनाते हैं। ये पांच दीपक आमतौर पर तुलसी, मंदिर, मुख्य द्वार, पीपल/आंवले के पेड़ और नदी/चौराहे पर समर्पित किए जाते हैं। 5 दीपक जलाना बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है और इससे सभी कष्ट दूर होते हैं।

कुछ परंपराओं में कार्तिक पूर्णिमा के दिन या पूरे माह के दौरान 365 बाती वाला एक दीपक जलाना अत्यंत शुभ और अक्षय फल देने वाला माना जाता है। इस दीये को जलाने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों एवं अपार असीमित धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कार्तिक माह में क्या दान करना चाहिए?
अन्न, वस्त्र, दीप या भूमि का दान करना शुभ माना जाता है। 
कार्तिक माह में कार्तिक स्नान कब करें? 
कार्तिक माह में कार्तिक स्नान ब्रह्म मुहूर्त के समय किया जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;