herzindagi
long term food storage tips

तरल खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

किचन में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें लंबे समय खराब होने से बचाने के लिए कई तरह के ट्रिक अपनाते हैं। साथ ही इन्हें स्टोर करने के तरीके भी होते हैं, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।
Editorial
Updated:- 2023-06-05, 17:20 IST

यदि हमें किसी चीज के सही रख-रखाव और उपयोग के बारे में पता है तो वो चीज लंबे समय तक फ्रेश और उपयोग लायक रह सकती है। हमारे घरों में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हमें ठीक से या सही तरीके से रखने नहीं आता है ऐसे में वे कुछ दिनों मे खराब होने लगते हैं। किचन संभालना आसान नहीं है। साथ ही चीजों को मैनेज करते हुए ठीक स्टोर करना तो बिल्कुल भी नहीं। चीजों को स्टोर करने के लिए हमें सोच समझ कर काम लेना होता है। हम स्टोर करने के नाम पर सभी चीजों को फ्रिज में स्टोर नहीं कर सकते सभी चीजों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए हमें उन चीजों को रखने के सही जगह और तापमान के बारे में पता होना चाहिए।

हमारे किचन में ऐसी कई चीजें हैं जो सालों तक स्टोर की जा सकती है जैसे अचार, घी, नमक आदि वहीं कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम ज्यादा वक्त के लिए स्टोर करके नहीं रख सकते हैं। सालों से हमारे पीढ़ियों द्वारा किचन के चीजों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए कई तरह के ट्रिक अपनाए जाते हैं।आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने किचन के तरल पदार्थों को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं आइए जानते हैं इसके बारे में।

सोया सॉस

आमतौर पर सोया सॉस का इस्तेमाल घरों में चाइनीज रेसिपी को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। आप अपने घर में रखे सोया सॉस को फ्रिज या फिर ठंडे जगह पर रखें ताकि ये ज्यादा दिनों तक उपयोग लायक रहे।

सिरका

how to store liquid food items for long term

सिरका का उपयोग वैसे तो चीजों को साफ करने और लंबे समय तक चीजों को फ्रेशली स्टोर करने के लिए किया जाता है। आप अपने घर में रखे सिरका को स्टोर करने के लिए इन्हें प्लास्टिक या दूसरे धातु के बर्तन में रखने के बजाए कांच के एयर टाइट बॉटल में रखें तो ये ज्यादा दिनों तक उपयोग लायक रहेंगे। सिरका के ढक्कन को हमेशा बंद रखें।

यह विडियो भी देखें

शहद

best containers for long term food storage

शहद को हमेशा फ्रेश रखने के लिए कांच या चीनी के जार में चींटियों के पहुंच से दूर रखें। कभी भी शहद या हनी को फ्रिज में स्टोर न करें नहीं तो ये खराब हो सकते हैं। यदि ये शुद्ध हैं तो शहद सालों तक फ्रेश रह सकता है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में चीनी को नमी से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर

घी

how to store liquid food items for long time,

घी को आप कभी भी प्लास्टिक के बर्तन में न रखें। प्लास्टिक के डिब्बे में रखने से इससे खराब स्मेल आने लगता है साथ ही ये जल्द ही खराब हो जाते हैं। घी को आप चीनी, कांच और स्टील के बर्तन में स्टोर करें।

दही

दही को आप हमेशा मिट्टी, चीनी और कांच के बर्तन में फ्रिज में स्टोर (फ्रिज में चीजें स्टोर करने का तरीका) करें तो यह ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहेगी। वहीं इसके बर्तन को हर हफ्ते बदलते रहें नहीं तो ये जल्द ही खराब भी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: फ्रिज में खाना स्टोर करने का सही तरीका पंकज भदौरिया से जानें

अपने किचन में रखी इन तरल पदार्थों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए दिए गए तरीके से स्टोर करें। यदि आप किसी दूसरे तरीके से तरल पदार्थों को स्टोर करते हैं तो हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik, shutterstocks, herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।