फ्रिज में खाना स्टोर करने का सही तरीका पंकज भदौरिया से जानें

गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपने खाने के आइटमों को फटाफट फ्रिज में शिफ्ट कर देते हैं। हालांकि फ्रिज को ठसाठस भर देने से उसके जल्दी खराब होने का डर रहता है। यही नहीं इससे फ्रिज से गंदी बदबू भी आने लगती है, इसलिए पहले यह समझने की जरूरत है कि किन चीजों को कहां और कैसे रखना है। बता दें कि कई लोगों को फ्रिज में फूड आइटम्स को स्टोर करने का सही तरीका नहीं मालूम होता है। इससे चीजें जल्दी खराब हो जाती है। वहीं इस बारे में शेफ पंकज भदौरिया ने कुछ टिप्स दिए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि किस चीज को कहां और कैसे रखना है।
टॉप शेल्फ में क्या रखें

फ्रिजर के नीचे जो सबसे टॉप शेल्फ होता है उसमें खाना स्टोर किया जा सकता है। घर में जब भी खाना बच जाए जैसे सब्जी, चावल, जूस, और गूंथा हुआ आटा इत्यादि इन चीजों को आप फ्रिज के टॉप शेल्फ में स्टोर कर सकते हैं। दरअसल इस शेल्फ में फ्रिज का टेम्प्रेचर हमेशा कंसिस्टेंट होता है, जिसकी वजह से खाना सुरक्षित रखा जा सकता है। रात में जब भी खाना स्टोर करना हो तो आप उसे टॉप शेल्फ में ही रखें।
इसे भी पढ़ें:मानसून में चीनी को नमी से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर
मिडिल शेल्फ में क्या स्टोर करें

मिडिल शेफ्ल डेयरी प्रोडक्ट्स को स्टोर करने के लिए बेस्ट होता है। दूध, पनीर, मक्खन, और अंडे इत्यादि, कई लोग मिडिल शेल्फ में खाने के चीजें और दूध दोनों को एक साथ रखते हैं। यह स्टोर करने का तरीका बिल्कुल गलत है। इसके अलावा सिर्फ खाने को भी मिडिल शेल्फ में स्टोर ना करें।
बॉटम शेल्फ में क्या रखें

बॉटम शेल्फ का जो हिस्सा होता है उसमें आप मीट या फिश जैसी चीजों को स्टोर करें। दरअसल बॉटम शेल्फ का जो हिस्सा होता है वो अधिक ठंडा रहता है, जिससे रॉ मीट या फिर फिश ताजा बने रहते हैं, ऐसे में जब इन चीजों को रखें तो बॉटम शेल्फ में ही रखें।
इसे भी पढ़ें:एक नहीं बल्कि इन 3 तरीकों से बनाएं नींबू शिकंजी, करेंगे सभी पसंद
आखिरी और डोर शेल्फ में क्या रखें
सब्जी और फल को फ्रिज के सबसे आखिरी शेल्फ में रखें, क्योंकि इसके लिए ना ही कम और ना ही ज्यादा टेम्प्रेचर की आवश्यकता होती, इसलिए सब्जियों का कम्पार्टमेंट सबसे नीचे रखा गया हैं। वहीं डोर शेल्फ में चुनिंदा चीजों को ही रखना चाहिए, जैसे सॉस, विनेगर, और पीनट बटर जैसी चीजें। डोर शेल्फ में जल्दी खराब होने वाली चीजों को रखने से बचें।
कुछ जरूरी बातें

- हर 3 महीने में फ्रिज को एक बार जरूर साफ किया जाना चाहिए। इसके लिए सभी शेल्फ को एक बार निकाल लीजिए और साबुन के पानी से साफ कर लें।
- रेफ्रिजिटेर की वॉल को साफ करने के लिए 1 लीटर पानी में 1 चम्मच विनेगर मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण में कपड़े को डुबोएं और उसे निचोड़कर साफ कर लें। ऐसा करने से फ्रिज के अंदर मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।
- अपने फ्रिज को फ्रेश रखने के लिए एक डब्बे में बेकिंग सोडा खुला रखकर इसे दूसरे या तीसरे शेल्फ में रख दें। इस पर तारीख मेंशन कर दें और हर दूसरे या तीसरे महीने में बदल दें।
- फल और सब्जियों को एक साथ स्टोर ना करें, क्योंकि कुछ फल गैसें रिलीज करते हैं, जिससे सब्जियां जल्दी खराब हो सकती हैं। इसके अलावा फल और सब्जियों को मीट के साथ भी स्टोर ना करें।
तो ये है फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।