Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

Easy Hacks: प्लास्टिक के बर्तनों से दाग हटाने के लिए अपनाएं ये आसन तरीका

अगर आपको भी प्लास्टिक के बर्तनों से दाग हटाने में परेशानी हो रही है तो इन आइडियाज की मदद से आप उसे चमका सकती हैं।  
Updated:- 2021-03-16, 17:30 IST
how to remove stains from plastic utensils tips

आजकल हर कोई किचन में प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल ज़रूर करता है। इन प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाने से लेकर बची हुई कई सब्जियां रखी जाती है। जिन घरों में स्टील के बर्तन नहीं होते हैं, वहां पर महिलाएं भोजन को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक के बर्तनों का ही सहारा लेती है। कभी-कभी महिलाएं इसी प्लास्टिक के बर्तन को माइक्रोवेव में डालकर खाना भी गरम करती है। लेकिन, प्लास्टिक बर्तन के साथ समस्या ये होती है कि अगर बर्तन में अधिक समय के लिए किसी चीज को रखा जाता है, तो उस सामान की महक व दाग रह जाते हैं। ऐसे में उस महक और दाग को हटाने में काफी परेशानी होती है। लेकिन, आज आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप महक और दाग को अच्छे से साफ कर सकती हैं।

क्लोरीन ब्लीच

remove stains from plastic utensils inside

प्लास्टिक के बर्तन से दाग हटाने के लिए आप लिक्विड क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्लीच का उपयोग स्याही, रस, कॉफी, चाय आदि के दागों को हटाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। ब्लीच से साफ करने के लिए आप ब्लीच और पानी का एक मिश्रण तैयार कर लीजिये और प्लास्टिक के बर्तन को इस घोल में डालकर आधे से एक घंटा के लिए छोड़ दीजिये। एक घंटा बाद घोल से बर्तन को निकालकर पानी से साफ कर लीजिये। इससे प्लास्टिक का बर्तन चमक उठेगा।

इसे भी पढ़ें:तांबे के बर्तन साफ करने के 8 तरीके

सिरका

how to remove stains from plastic utensils veginer inside

प्लास्टिक के बर्तन से दाग हटाने के लिए आप सिरके का उपयोग कर सकती हैं। सिरके के इस्तेमाल में आप प्लास्टिक के बर्तन को फिर से एकदम नया बना सकती हैं। इसके लिए आप प्लास्टिक के बर्तनों पर सिरके का छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये। कुछ देर बाद स्क्रब से रगड़कर बर्तन को अच्छे से साफ करें। इससे बर्तन से बदबू भी चली जाएगी और पहले जैसा आपका बर्तन भी चमक उठेगा।

रबिंग अल्कोहल

how to remove stains from plastic utensils rubing alchohal inside

रबिंग अल्कोहल से भी आप प्लास्टिक के बर्तन में लगे चाय, टमाटर सॉस कॉफी और जूस के दाग को आसानी से साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बार बर्तन को पानी की मदद से क्लीन करें। उसके बाद एक बाल्टी में पानी और रबिंग अल्कोहल मिक्स कर लीजिये और बर्तन को डालकर ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर में प्लास्टिक के बर्तन में से दाग गायब हो जाएंगे। अब इसे पानी से साफ कर लीजिये।

इसे भी पढ़ें:इस तरह आप भी किचन के लकड़ी के बतर्न को चमकाएं


बेकिंग सोडा

how to remove stains from plastic utensils baking soda inside

प्लास्टिक के बर्तनों से दाग हटाने और चमकाने के लिए बेकिंग सोडा भी कारगर घरेलू उपाय है। जी हां, इसके लिए आप बड़े से बर्तन में गर्म पानी भर लीजिये। इस गर्म पानी में तीन से चार चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिला लीजिये और प्लास्टिक के बर्तनों को इसमें डालकर कुछ मिनट के लिए ऐसे छोड़ दीजिये। लगभग आधे घंटे बाद इन बर्तनों को स्क्रब से रगड़कर साफ पानी से साफ कर लीजिये।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@imimg.com,i.nctodo.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।