भारतीय रसोई में हर दिन तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में हर डिश को बनाने का तरीका अलग होता है। आपने देखा होगा हर किसी के घर में सब्जी, दाल और अन्य रेसिपीज को बनाने का अलग स्टाइल होता है। जाहिर सी बात है कुकिंग स्टाइल डिफरेंट होने पर स्वाद भी अलग होता है। इंडियन किचन में तड़के के बिना कई रेसिपीज का स्वाद अधूरा माना जाता है। ऐसे में कुछ लोगों को इस बारे में नहीं पता होता है कि आखिर तड़का प्याज, लहसुन और जीरे के अलावा किस चीज का लगाया जा सकता है। ताकि उस डिश का स्वाद भी दोगुना हो जाए। आपने अक्सर लोगों को जीरा, सौंफ, लाल मिर्च, प्याज और लहसुन के अलावा राई का तड़का भी लगाते देखा होगा।
अधिकतर लोग राई का तड़का साउथ इंडियन डिशेज में लगाते हैं। राई का तड़का दक्षिण भारतीय खाने की पहचान है। इसको आप किसी भी सिंपल रेसिपी में डालते ही उसका स्वाद बेहतरीन बना सकती हैं। ऐसे में कुछ लोगों को इस बारे में नहीं पता होता है कि आखिर किन और व्यंजनों में आप राई का तड़का लगा सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किन डिशेज में राई का तड़का लगाकर उसका स्वाद और महक दोगुना बढ़ा सकती हैं।
इन डिशेज में लगाएं राई का तड़का
आप नीचे बताई जा रही इन डिशेज में ऊपर से राई का तड़का लगाकर उनकी रंगत और स्वाद दोनों को बदल सकती हैं।
नारियल की चटनी
डोसे और इडली के साथ चटकारे लेकर खाई जाने वाली नारियल की चटनी का स्वाद बिना राई का तड़का लगाए अधूरा होता है। ऐसे में आप नारियल की चटनी को पीसने के बाद उसमें ऊपर से राई का तड़का जरूर लगाएं। इससे चटनी का स्वाद काफी शानदार लगता है।
मूंग की दाल
अक्सर लोग दाल में हींग और जीरे का तड़का लगाते हैं। आपने शायद यह पहली बार सुना होगा कि मूंग की दाल में राई और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाने से दाल का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। राई और मूंग दाल का कॉम्बिनेशन बेहतरीन होता है। यदि आपने अबतक इसे ट्राई नहीं किया है तो आप एक बार जरूर इसे करके देखें।
कढ़ी में लगाएं
बेसन दही और छाछ से बनने वाली कढ़ी खाना अधिकतर हर किसी को पसंद होता है। कढ़ी में वैसे तो बनाते वक्त मेथी दाने का छौंक लगाया जाता है, लेकिन यदि आप कढ़ी बनाने के बाद उसमें ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का लगा देंगी तो कढ़ी का रंग और स्वाद बेहतरीन हो जाएगी। ऐसे में कढ़ी को हर कोई बार-बार मांगकर खाएगा।
ये भी पढ़ें: उड़द दाल से बनाएं स्वादिष्ट कढ़ी और खाने का लें मजा
वेजिटेबल खिचड़ी
यदि आपको वेजिटेबल खिचड़ी खाना पसंद है, तो आप उसको राई का तड़का लगाकर बनाएं। साथ में आप इस वेजिटेबल खिचड़ी में थोड़ी चने की दाल भी भूनकर डालें। इससे नमकीन चावल का स्वाद बेहद स्वादिष्ट आएगा।
ये भी पढ़ें: साबूदाना खिचड़ी बनाते समय हो जाती है स्टिकी, तो इन टिप्स की लें मदद
रायतेमें लगाएं
आप बूंदी, बथुआ खीरे या किसी भी रायते में यदि जायका बढ़ाना चाहती हैं, तो रायता बनाने के बाद उसमें ऊपर से राई और लाल मिर्च का तड़का लगाएं। इससे रायते का टेस्ट और रंग काफी जायकेदार हो जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों