herzindagi
Cooking Benefits in Hindi

Cooking Benefits: खाना बनाने से भी शरीर को रख सकती हैं फिट और हेल्दी, जानें इसके फायदे

यदि घर पर खाना बनाया जाए तो इससे सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। जानते हैं खाना बनाने से कैसे सेहत तंदुरुस्त रह सकती है। 
Editorial
Updated:- 2025-10-14, 19:09 IST

बता दें कि घर का बना खाना न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि पौष्टिक भी होता है, लेकिन क्या आप यह जानती हैं कि घर पर खाना बनाने से आपको कई फायदे भी हो सकते हैं? जी हां, यदि रसोई में खाना बनाया जाए तो इससे सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि घर पर खाना बनाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। जानते हैं आगे... 

घर पर खाना बनाने के फायदे 

  • जब महिलाएं घर पर खाना बनाती हैं तो वे कई घंटे खड़े रहती हैं। ऐसा करने से न केवल मांसपेशियां सक्रिय रह सकती हैं बल्कि दिल की गति भी बढ़ती है।
  • बता दें, खाना बनाने से महिला एक्टिव भी रह सकती हैं। रसोई में खाना बनाने के दौरान उन्हें काफी इधर-उधर चलना पड़ता है, जिसके कारण उनकी शारीरिक गतिविधियां होती रहती हैं और वे सक्रिय रहती हैं। इससे बॉडी में फुर्ती बनी रह सकती है।

cooking tips

  • जब महिलाएं खाना बनाती हैं तो इस दौरान उन्हें झुकना भी पड़ता है। उदाहरण- कोई बर्तन निकालना हो या कोई सामग्री निकालनी है तो इस दौरान वह झुककर काम करती हैं। ऐसे में उनकी एक्सरसाइज भी हो जाती है।
  • वहीं आता गूंथते वक्त शरीर की काफी एनर्जी लग जाती है। इसके कारण भी मसल्स मजबूत हो सकती हैं।
  • जो महिलाएं फिट रहना चाहती हैं वे खाना बनाकर भी अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकती हैं। खाना बनाने से कैलोरी बर्न होती है। इससे न केवल वजन कम होता है बल्कि चर्बी भी गलती है। बता दें कि 30 मिनट तक खाना पकाने से तकरीबन 50 से 80 कैलोरी बर्न हो सकती है। ऐसे में ये वजन कम करने का एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - चुटकियों में आपके खाने को टेस्‍टी बना देगें दादी मां के ये आसान कुकिंग टिप्‍स

  • जब महिलाएं खाना बनाती हैं तो इस दौरान वे अपनी कई मांसपेशियों का उपयोग करती हैं, जिसके कारण मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और वे मजबूत होती हैं।

cooking tips in hindi

  • खाना बनाने से स्ट्रेस भी कम हो सकता है। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आप खाना बनाकर अपनी उस चिंता को थोड़ी देर के लिए भूल सकती हैं। बता दें कि खाना बनाते वक्त महिलाओं का ध्यान खाने में लगा रहता है। ऐसे में महिलाएं कुछ समय के लिए अपनी चिंता को भूल जाती हैं। इससे उनके मूड पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इसे भी पढ़ें - माइक्रोवेव में केवल 3 मिनट में बनाएं मग आमलेट

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।