herzindagi
yoga asanas to regulate heartbeats

दिल की धड़कन बढ़ने से होती है घबराहट? इन योगासन से मिल सकता है आराम

क्या बेवजह ही आपके दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं? तो हमारा यह आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। असल में यहां हम कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं जो हृदय गति को संयमित करने में सहायक होते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-29, 14:50 IST

अनियमित जीवनशैली का सबसे बड़ा प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ा है, इसके चलते मानसिक अवसाद से लेकर हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ गया है। यही वजह है कि आजकल कम उम्र में भी लोग हार्ट अटैक और हृदय से जुड़ी दूसरी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जैसे कि एंग्जाइटी के चलते दिल की धड़कनों का बढ़ना आम बात हो चुकी है, वहीं अगर समय रहते इसका निदान न किया जाए तो यह घातक भी हो सकता है।

ऐसे में दिल की धड़कनों को नियमित करना जरूरी हो जाता है और इसके लिए योग से बेहतर क्या हो सकता है। योग तन और मन दोनों की साधना है, ऐसे में हृदय संबंधी समस्याओं के प्राकृतिक चिकित्सा के लिए योग बेहद कारगर साबित होता है। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं जिनके अभ्यास से दिल की धड़कनों को नियमित करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- बार-बार जी मिचलाने से हैं परेशान? इन योगासन से पाएं राहत

बता दें कि हमने इस बारे में योगा एक्सपर्ट त्रिधा जायसवाल से बात की है और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं। योगा एक्सपर्ट त्रिधा जायसवाल बताती हैं कि योग का अभ्यास ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ इससे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर और ब्लड वेसल्स के भीतर लिपिड के संचय  भी काफी कम होता है। ऐसे में अगर नियमित रूप से योग का अभ्यास किया जाए तो एथेरोस्क्लेरोसिस, हार्ट स्ट्रोक आदि का खतरा कम हो सकता है। 

हृदय गति को संयमित करने में योग खासतौर पर लाभकारी होता है, ऐसे बहुत सारे योगासन हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर हृदय गति को संतुलित करते हैं। चलिए अब इन योगासन के बारे में जान लेते हैं जो हृदय गति को संयमित करने में सहायक होते हैं।

प्राणायाम

प्राणायाम हृदय के लिए बेहद लाभकारी होता है। असल में प्राणायाम में सांसों को संयमित करने की कोशिश की जाती है और सांसों के संयमित होने से हृदय गति भी संयमित होती है। शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय के साथ शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से काम करते हैं। इसके साथ ही प्राणायाम के अभ्यास से तनाव से भी मुक्ति मिलती है, जो कि उच्च रक्तचाप को जन्म देता है, जिससे हृदय गति बढ़ती है।

यह विडियो भी देखें

Pranayam for heart health

ऐसे में प्राणायाम का अभ्यास के जरिए तनाव को कम करके उच्च रक्त चाप और हृदय गति दोनों को ही नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए अगर आपको दिल की धड़कनों की बढ़ने की समस्या पेश आती है तो आपको प्राणायाम का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। बता दें कि हृदय गति को संयमित और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कपालभाति, भस्त्रिका  और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम  कर सकते हैं।

भुजंगासन

भुजंगासन के अभ्यास से फेफड़े मजबूत होते है और श्वसन प्रणाली बेहतर होती है। साथ ही शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और जिससे दिल  में मौजूद ब्लॉकेज को  खोलने में मदद मिलती है। इसलिए अगर इस योगासन का नियमित अभ्यास किया जाए तो इससे हृदय गति संयमित होगी और हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम कम होगा।

bhujangasana for healthy heart

ताड़ासन

ताड़ासन बेहद ही आसान योग है जिसे आप घर-ऑफिस या कहीं बाहर खड़े होकर कर सकते हैं। बात करें इसके लाभ की तो श्वसन प्रणाली के साथ ही रक्त संचार को बेहतर बनाने सहायक होता है। इस आसन का नियमित अभ्यास करने से न केवल सहनशक्ति और ऊर्जा बढ़ती है बल्कि रक्तचाप का स्तर भी सामान्य होता है।

वीरभद्रासन 

वीरभद्रासन का अभ्यास भी दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसका अभ्यास शरीर में संतुलन सुधारने और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह तनाव से राहत दिला कर रक्तचाप को नियंत्रित करता है। ऐसे में इसके अभ्यास से हृदय गति को संयमित होती है और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है।

उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। 

यह भी पढ़ें- इन योगासन से मिर्गी के मरीजों को मिल सकती है राहत

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।