लौकी एक हरी सब्जी है, जो अपने पौष्टिकता के लिए जानी जाती है। अक्सर लोग इसे खाने से पहले दस तरह का मुंह बनाते हैं, लेकिन यकीन मानिए, इससे जो सेहत लाभ मिलते हैं, वो कमाल होते हैं। वहीं लोग दो तरह की लौकी खाते हैं। गोल लौकी और लंबी लौकी। दोनों ही लौकी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन दोनों में से ज्यादा कौन सा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आपके मन में भी यही सवाल है, तो हम आपको इस आर्टिकल में इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं। Sonia Kumari, Nutritionist at Cloudnine Group of Hospitals, Gurgaon, Golf course Road इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
लंबी लौकी या गोल लौकी? कौन सी है ज्यादा हेल्दी
एक्सपर्ट बताती हैं कि दोनों लौकी लगभग एक जैसे ही पोषक तत्व देती हैं।जैसे पानी, फाइबर, विटामिन सी और कुछ जरूर मिनरल्स ।इसिलिए आप कोई भी लौकी खाएं, शरीर को फायदा जरूर मिलेगा। बस दोनों की बनावट अलग है इसका मतलब ये नहीं है कि इसके फायदे अलग अलग होंगे।
लौकी को क्यों सेहतमंद माना जाता है?
- लौकी सिर्फ हल्की और पचने वाली सब्जी ही नहीं, बल्कि यह कई जरूर पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें पानी की मात्रा 90 फीसदी से ज्यादा होती है। इसलिए यह शरीर को ठंडक देती है और डिहाइड्रेशन से बचाती हैं।
- इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। जिस वजह से यह वजन घटाने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन को मजबूत बनाता है और कब्ज से राहत देता है।
- इसमें विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें बी कॉम्पलेक्स होता है जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। पोटेशियम होता है, जो बीपी को कंट्रोल करता है। मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें-सावन में भूलकर भी न खाएं बैंगन, सेहत को हो सकता है नुकसान
- लौकी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है यानी ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाती है। डायबिटीज वाले लोग इसकी सब्जी या जूस के रूप में शामिल करते हैं।
- गोल हो या लंबी लौकी हर रूप में फायदेमंद है। फर्क सिर्फ सवाद और बनावट का होता है।
यह भी पढ़ें-हफ्ते में 3 बार गुड़हल के फूल की चाय पीने से क्या होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों