माइक्रोवेव में केवल 3 मिनट में बनाएं मग आमलेट

सुबह-सुबह ऑमलेट खाना सबको पसंद होता है। यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। वैसे भी ऑमलेट एक ऐसी चीज है जो हर किसी को खाने में पसंद आती है और यह हेल्दी भी होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप ऑमलेट माइक्रोवेव में भी बना सकती है?
अगर नहीं तो ये रही तीन मिनट में माइक्रोवेव में मग ऑमलेट बनाने की रेसिपी...
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 5 से 15 मिनट
- मील टाइप : नॉन-वेज
मग ऑमलेट बनाने के लिए जरूरी चीजें

- 2 अंडे
- 1/4 छोटा चम्मच तेल
- 1 चम्मच दूध
- 1 चम्मच चीज
- 1 बारीक कटी लाल शिमला मिर्च बड़ा चम्मच
- 1 बारीक कटी हरी प्याज
- चुटकीभर नमक
- बारीक कटी हरी मिर्च 1
- चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
- 1 कप
- माइक्रोवेव
मग ऑमलेट बनाने की विधि

- सबसे पहले कप में तेल लगाकर कप को चिकना करें।
- इसके बाद कप में दो अंडे फोड़कर डालें। फिर इसमें दूध डालें। अब इसे अच्छी तरह से कांटे वाले चम्मच से फेंट लें।
- अब चीज को कद्दूकस कर कप में डालें। इसके साथ ही शिमला मिर्च, हरी प्याज, मिर्च, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह फेंट लें।
- हाई मोड पर माइक्रोवेव सेट करें और इसमें कप को 30 सेकेंड के लिए रखें।
- माइक्रोवेव से निकाले और फिर से अच्छी तरह फेंटें।
- इसके बाद फिर इससे 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रखें।
- अब कप को निकालें और मिश्रण को कांटे से मिलाएं। अब एक बार और 30 सेकेंड के लिए कप को माइक्रोवेव में रखेँ।
- ऑमलेट सेट होने तक इसे बेक करें।
इस बार आपका मग ऑमलेट तैयार है। इसे खाएं और हेल्दी ब्रेकफास्ट का मजा लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।