herzindagi
mosquito repellent plants indoor

मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे ये पौधे, घर पर जरूर लगाएं

गर्मी हो या सर्दी मच्छर कभी भी वक्त परेशान करना शुरू कर देते हैं। ऐसे अगर आप भी मच्छरों से काफी परेशान हैं तो ये नैचुरल तरीका अपना सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2021-03-16, 18:56 IST

मौसम में बदलाव होने के साथ जगह-जगह मच्छरों का पनपना शुरू हो जाता है। हालांकि बारिश के मौसम मच्छरों से लोग अधिक परेशान रहते हैं। शाम हो या सुबह यह आपको घर में बैठना तक मुश्किल कर देते हैं। मच्छर काटने से न सिर्फ गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है बल्कि यह एलर्जी का कारण भी माना जाता है। वैसे मच्छर घर में प्रवेश न करें, इसके लिए हम तरह-तरह का उपाय आजमाते हैं, लेकिन कुछ वक्त ठीक रहने के बाद वापस से घर में आना शुरू कर देते हैं।

वहीं अगर आप घर में हमेशा के लिए मच्छरों को आने से रोकना चाहती हैं तो इन पौधों को घर पर जरूर लगाएं। खास बात है कि यह पौधे आपको न सिर्फ मच्छर से बचाएंगे बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। इसे आप चाहे तो अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा यह आपके होम गार्डेन की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

गेंदे का पौधा

Marigolds plants

गेंदे का पौधा कभी भी लगाया जा सकता है और यह आसानी से उगने वाला बारहमासी फूलों वाला पौधा है। इसके फूल मच्छरों को दूर रखते हैं। घर में मच्छर न आए इसके लिए किसी गमले लगा कर रख सकती हैं। यह पौधा आपके बगीचे की न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाएगा बल्कि इसे पूजा-अर्चना या फिर अन्य कामों में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

लैवेंडर

किसी भी मच्छर या अन्य कीड़े मकोड़े को लैवेंडर के पौधों के आस-पास भटकते नहीं देखा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि लैवेंडर के पत्तियों में सुगंध होते हैं, जो कि आवश्यक तेल से आता है और यह मच्छरों पास नहीं आने देता हैं। खास बात है कि आप किसी भी मौसम में आप लगा सकती हैं लेकिन गर्म जगह पर यह अधिक विकास करते हैं। मच्छरों को भगाने के लिए होम गार्डेन में लगाना बेस्ट ऑप्शन है।

इसे जरूर पढ़ें: यह एक मच्छर एक दिन में ले सकता है 1,470 लोगों की जान

यह विडियो भी देखें

तुलसी का पौधा

basil

तुलती औषधीय गुणों से भरपूर है और इसका इस्तेमाल पूजा-अर्चना के साथ-साथ भोजन में भी खूब किया जाता है। तुलसी के पौधेको सिर्फ नम और और सूरज की रोशनी में रखने की जरूरत है। इसे आप चाहे तो अलग या फिर अन्य पौधों के साथ रख सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि दोनों पौधों की आवश्यकताएं समान होनी चाहिए।

कैटनिप

कैटनिप मिंट की तरह ही होता है, जो लगभग हर जगह पनप सकता है। यह मच्छरों को भगाने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है। यही वजह है कि खेतों में कीड़े मारने के लिए इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों में भी कैटनिप का इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसे आप अपने घर में किसी गमले में लगा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:क्यों कुछ लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं?

पुदीना

mint leaves

पुदीना नॉन टॉक्सिक पौधा है, और इसकी तीखी सुगंध से चींटी, मच्छर और कीड़े-मकोड़े सभी भाग जाते हैं। आप अपने घर में नैचुरल पेस्ट कंट्रोल तरीके के रूप में पुदीने के कुछ सूखे पत्तों का इस्तेमाल कर सकती हैं। पुदीना काफी हेल्दी है और इसे खाने में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। घर पर आप इसे जमीन या फिर गमले में लगाना बेस्ट तरीका है।

रोजमैरी के पौधे

रोजमैरी यानी गुलमेंहदी के पौधे एक मशहूर जड़ी बूटी है और इसकी लकड़ी की खुशबू मच्छरों और कीड़े मकोड़े को दूर करने काम करती है। मच्छरों से बचने के लिए रोजमैरी के पौधे भी घर पर लगा सकती हैं। खास बात है कि रोजमैरी के पत्तों का इस्तेमाल भोजन को सुगंधित बनाने के लिए भी किया जाता है। इसे घर में ऐसी जगह पर लगाएं जहां सूरज की रौशनी आती हो।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।