बस 5 रुपये में मच्छरों से मिल सकता है छुटकारा? इस 1 धांसू हैक से मिनटों में दिखाएं घर के बाहर का रास्ता

How Do I Get Rid of Mosquitoes in My Home: क्या मौसम बदलते ही आपके घर में भी मच्छरों की फौज नजर आने लगी है? अब आपको मच्छरों को भगाने के लिए महंगे केमिकल्स खरीदने की जरूरत नहीं है। आप एक आसान तरीके से ही घर से मच्छरों का द एंड कर सकते हैं। आइए जानें, मच्छरों को भगाने के लिए क्या करें? 
Guest Author
Updated:- 2025-10-22, 12:30 IST
How Do I Get Rid of Mosquitoes in My Home

What Kills Mosquitoes The Best Naturally: अचानक मौसम में करवट ले ली है। तेज गर्मी तो कभी बारिश का कहर। मौसम के इस बदलाव के साथ ही घरों में कीट-पतंगों का आतंक भी बढ़ने लगता है। मौसम के बदलते ही मच्छरों की फौज घर में आंतक मचाने लगती है। अगर इनका वक्त रहते खात्मा ना किया जाए, तो ये डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। मच्छरों की भनभनाहट के कारण नींद भी खराब हो जाती है। वहीं, अगर घर में छोटे बच्चे हों, तो और भी सावधानी बरतनी पड़ती है। 

मच्छरों से राहत पाने के लिए लोग बाजार से काइल्स और स्प्रे पता नहीं क्या-क्या लाकर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कैमिकल वाली चीजों को यूज करना खतरनाक भी हो सकता है। ऐसे में आप घर पर ही मच्छरों को भगाने वाला स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसे आप बहुत कम पैसों में घर पर पड़ी चीजों से ही तैयार कर सकते हैं। आइए जानें, घर में ज्यादा मच्छर हो जाए तो क्या करें?

यह भी देखें- पानी में कुछ बूंदें मिलाकर कमरे के कोने में करें स्प्रे, नहीं दिखाई देगी मच्छरों की फौज

मच्छर भगाने के लिए चाहिए?

Need mosquito repellent

  1. लहसुन 
  2. कपूर
  3. नींबू का रस
  4. लौंग

मच्छर भगाने वाला स्प्रे कैसे बनाएं?

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आपको सबसे पहले जरूरत होगी लहसुन की। इसके लिए एक गिलास में लहसुन की कुछ कलियां डालकर उसे अच्छे से कूट लें। इसके बाद, इसमें लौंग और कपूर को भी पीसकर डाल लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। लास्ट में इसमें 2 नींबू का रस भी मिला लें। इन सभी चीजों की गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। इस पेस्ट को स्प्रे बॉटल में भर लें और इसके बाद इसमें पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। आपका मच्छर भगाने वाला स्प्रे तैयार है। 

मच्छरों को भगाने के लिए क्या करें?

What to do to drive away mosquitoes

इस पानी को करीब 2 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इस घोल को घर के उन हिस्सों में स्प्रे कर दें, जहां भी मच्छरों का आतंक सबसे ज्यादा है। इसे डालते ही, मच्छर आपके घर से भागने लगेंगे। इस स्प्रे में इस्तेमाल सभी इंग्रीडिएंट्स की महक मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसे 1 हफ्ते तक रोजाना स्प्रे करें। आपको इससे जल्दी ही असर दिखेगा।

यह भी देखें- दिन-रात मच्छरों का बढ़ गया है आतंक? कमरे में करें इस 1 होममेड स्प्रे का छिड़काव, जान लें बनाने का तरीका भी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Canva

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।