मच्छरों को भगाने के लिए प्याज का क्या है स्मार्ट हैक? चैन की नींद सोने के लिए बनाएं नेचुरल मॉस्किटो किलर

प्याज की तेज गंध मच्छरों को भगाने में उपयोगी है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि प्याज के इस्तेमाल से मच्छरों को कैसे दूर भगाया जा सकता है। जानते इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2025-11-11, 22:34 IST
onion hacks

मच्छरों के कारण न केवल नींद खराब होती है बल्कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि गंभीर बीमारियां भी हो जाती हैं। ऐसे में बाजार में मिलने वाले मॉस्किटो कॉइल और लिक्विड रिपेलेंट के अंदर हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए खराब होते हैं और बच्चों और बुजुर्गों को कई समस्याएं भी पैदा करवा सकते हैं यदि आप केमिकल से बचना चाहते हैं और मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रसोई में रखा प्याज आपके बेहद काम आ सकता है। प्याज के अंदर सल्फर यौगिक की तीखी गंध मौजूद होती है जो मच्छरों को दूर भगाने में असरदार हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि किस प्रकार प्याज का इस्तेमाल मच्छरों पर किया जाए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्याज के इस्तेमाल से मच्छरों को कैसे दूर भगाया जा सकता है। 

प्याज के माध्यम से मच्छरों को कैसे दूर भगाएं?

आपके पास मध्यम आकार का प्याज, एक गिलास पानी और 10 से 15 नीम के पत्ते होने बेहद जरूरी हैं। साथ में नींबू का रस भी होना चाहिए। अब सबसे पहले आप प्याज को छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ में नीम के पत्तों को हल्का सा क्रश कर लें। 

onion uses in hindi

अब आप 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर प्याज के टुकड़ों को उबालें। फिर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह गुनगुना हो जाए तो उसे छान लें। अब छने हुए मिश्रण में नींबू का रस मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब आप इसे शाम को सोने से पहले आधे घंटे पहले कमरे के कोनों, पर्दो के पीछे बिस्तर के आसपास छिड़काव करें। अगर आप रोजाना घर में पौंछा लगाते हैं तो उसके पानी में दो से तीन चम्मच ये घोल मिला दें। इसकी हल्की गंध मच्छरों को फर्श से दूर रखेगी। साथ ही मच्छर आपके आसपास भी नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें -UMANG App से गैस सिलेंडर की बुकिंग कैसे करें? यहां आसान भाषा में प्रोसेस और पेमेंट का जानें तरीका

 दूसरा तरीका: सबसे पहले आप एक प्याज को दो हिस्सों में काट लें। अब आप एक छोटे कटोरे में प्याज के टुकड़ों को रखें और सोने से पहले बिस्तर के पास या उस जगह के पास रखें, जहां पर मच्छर बहुत ज्यादा आते हैं, जैसे खिड़की के पास। बता दें कि प्याज की तीखी गंध न केवल मच्छरों को बाहर निकलने में उपयोगी है बल्कि वह आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे।

onion (3)

नोट - यहां दिया गया प्राकृतिक तरीका न केवल मच्छरों को भगाने में उपयोगी है बल्कि इनमें कोई हानिकारक केमिकल या धुआ भी नहीं होता है, जिससे आप चैन की नींद भी सो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें -पर्सनल लोन लेने से पहले ये 4 गलतियां कभी न करें! जानें कम EMI और आसान शर्तों के लिए क्या-क्या चेक करें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।