Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

यह एक मच्छर एक दिन में ले सकता है 1,470 लोगों की जान

यह मच्छर एक दिन में उतने लोगों की जान ले लेता है जितने लोगों की जान एक शार्क सौ सालों में लेती है। 
Updated:- 2018-04-26, 11:53 IST
shark mosquito bill gates main

मच्छरों का खौफ पूरी दुनिया में मचा है। इंडिया में तो मच्छरों के कारण सैकड़ों लोगों की जान हर साल जाती है। क्योंकि मच्छरों की वजह से हर साल बहुत सारी जानलेवा बीमारियां जैसे मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू होती है। इन बीमारियों से हर साल कई लोग मरते हैं जिसके लिए डब्ल्यूएचओ भी हर साल सर्कुल जारी करता है। 

हाल ही में इन जानलेवा बीमारियों की कतार का कारण बनने वाले मच्छरों की लिस्ट में एक और मच्छर का नाम शामिल हो गया है। इस मच्छर के नामों में एक और नाम शामिल किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट नामक कम्पनी के सह संस्थापक तथा अध्यक्ष बिल गेट्स ने अपने अकाउंट से एक मच्छर की जानकारी शेयर की है जिसमें उन्होंने इसे सबसे खतरनाक मच्छर बताया है। 

1,470 लोगों की ले लेता है जान

आपको इस दुनिया में सबसे ज्यादा किससे डर लगता है? शेर, शार्क, ऊंचाई या फिर पानी। अधिकतर लोगों का भी यही जवाब होगा। किसी को ऊंचाई से किसी को पानी से किसी को शेर से किसी को सांप से डर लगता है। लेकिन क्या आपने कभी मच्चर का नाम लिया है? 

जी हां, मच्छर। 

यह मच्छर एक दिन में इतने इंसानों को मार देता है जितने शार्क 100 साल में न मार पाए फिर भी लोग उनको हल्के में ले लेते हैं। बिल गेट्स ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने शार्क से भी खतरनाक मच्छर को बताया है। 

shark mosquito bill gates inside

Read More: एक नई तरह की मच्छरदानी आपको बचा सकती है मलेरिया जैसी बीमारी से

हर साल मलेरिया से मरते हैं 20 करोड़ लोग

मच्छर से फैलने वाला मलेरिया सबसे खतरनाक माना जाता है। हर साल 20 करोड़ लोग मलेरिया के चलते मरते हैं। मलेरिया से हर दूसरे मिनट में एक बच्चे की मौत होती है। लेकिन इसका इलाज करा कर इससे बचा जा सकता है। इसलिए बिल गेट्स ने इस मच्छर को सबसे खतरनाक माना है। 

उन्होंने फैक्ट्स को सामने रखते हुए इस बात का खुलासा किया है। पृथ्वी में कई तरह के मच्छर रहते हैं। ये मच्छर मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां पैदा करते हैं। जिससे कई लोगों की जान चली जाती है। लेकिन ये नया तरह का मच्छर एक दिन में 1,470 लोगों की जान ले लेता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 100 साल (1916-2016) में शार्क ने 1,035 लोगों को मारा। वहीं मच्छर ने एक दिन में 1,470 लोगों को मारा। 

shark mosquito bill gates inside

मॉस्किटो वीक

यह पोस्ट उन्होंने इस सप्ताह मनाए जा रहे मॉस्किटो वीक पर शेयर किया है। बता दें, गर्मियों में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है और घरों में घुसकर बीमारियां बढ़ाते हैं। कई लोग इसके शिकार तक बन जाते हैं बिल गेट्स ने पोस्ट के जरिए लोगों को आगाह किया है। 

2020 तक खत्म हो जाएगा मलेरिया

बताया जा रहा है कि 2020 तक मलेरिया पर काबू पा लिया जाएगा। लेकिन बिल गेट्स की ये रिपोर्ट हैरान करती है और सोचने पर मजबूर करती है कि अगर मच्छरों से इतने लोग मर रहे हैं तो मलेरिया पर कैसे काबू पाया जा सकता है। लेकिन श्रीलंका मलेरिया मुक्त देश बन गया है। ऐसा उसने गांव-गांव में मलेरिया के खिलाफ जागरुकता फैलाकर किया है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।