PCOD में रामबाण हैं ये 5 चीजें, फायदे जानकर आप भी रोजाना करेंगे डाइट में शामिल

PCOD में महिलाओं को अपनी डाइट, लाइफस्टाइल और स्ट्रेस लेवल का खास ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी डाइट से काफी हद तक, PCOD के लक्षणों को रिवर्स किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको PCOD में जरूर खाने चाहिए।
image

PCOD में डॉक्टर की सलाह और ट्रीटमेंट जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल और तनाव से दूर रहना भी है। यह एक कॉमन हार्मोनल डिसऑर्डर है और आज के समय में महिलाओं में नेचुरली कंसीव न कर पाने का सबसे अहम कारण है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और यह आजकल महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है। PCOD में महिलाओं की ओवरी में लिक्विड से भरी छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। इसकी वजह से महिलाओं में पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। इसका असर, महिलाओं के वजन, मूड और भी कई चीजों पर होता है। सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ, इसे काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है। अगर आपको PCOD है, तो डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए और कुछ चीजों को पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए। PCOD में कौन-से फूड्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं, इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

हलीम के बीज

halim seeds for iron deficiency
PCOD में महिलाओं को हलीम के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। ये न्यू्ट्रिएंट से भरपूर होते हैं और शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाने में मदद करते हैं। ये फाइटोकेमिकल्स का अच्छा सोर्स होते हैं और पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करते हैं। चौथाई टीस्पून हलीम के बीजों को रातभर पानी में भिगाएं और इसे सुबह के वक्त लें। ये शरीर में आयरन लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं।

मुनक्का

munakka boiled in water benefits
मुनक्का, आयरन का अच्छा सोर्स हैं और मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। ये शरीर को डिटॉक्स करता है, पीरियड्स को नियमित करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाली थकान और दर्द को दूर कर सकता है। 5-7 मुनक्कों को रातभर पानी में भिगोएं और इसे सुबह खाली पेट लें।

चिया सीड्स

चिया सीड्स, ओमेगा- और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये शरीर में मौजूद अतिरिक्त एस्ट्रोजन को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। चिया सीड्स से हार्मोन बैलेंस होते हैं और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। 1 टीस्पून चिया सीड्स को छाछ में भिगोकर दोपहर के वक्त लें।

यह भी पढ़ें-PCOD के लक्षणों को मैनेज कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

दालचीनी

cinamon for weight loss
दालचीनी, फर्टिलिटी बूस्ट करने, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने और हार्मोनल इंबैलेंस को कम करने में मदद करता है। इससे ओव्युलेशन में मदद मिलती है और पीरियड्स के दिनों में होने वाली दिक्कतें भी कम होती हैं। शाम के वक्त ग्रीन टी में 1 चुटकी दालचीनी पाउडर डालकर पिएं।

फ्लैक्स सीड्स

फ्लैक्स सीड्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं और शरीर से अतिरिक्त एस्ट्रोजन को कम करने में मदद करते हैं। ये बीज, पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करते हैं। 1 टीस्पून फ्लैक्स सीड्स को रोटी के आटे में मिलाएं।

यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

PCOD के इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP