Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:26 AM IST

शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट द्वारा बताए गए यह टिप्स

अगर आप अपने शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाना चाहती हैं तो एक्सपर्ट द्वारा बताए गए इन टिप्स को अपना सकती हैं।
Updated:- 2022-03-04, 14:30 IST
good cholestrol food

आमतौर पर, लोग कोलेस्ट्रॉल को शरीर और सेहत के लिए बुरा मानते हैं और हमेशा ऐसी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं, जिसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो। लेकिन वास्तव में, कोलेस्ट्रॉल आपको फायदा पहुंचाएगा या नुकसान, यह मुख्यतः इस बात पर निर्भर करता है कि आपके शरीर में किस तरह के कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इनमें से एक है एचडीएल अर्थात हाई डेंसिटी लिपॉप्रोटीन और दूसरा एलडीएल अर्थात् लो डेंसिटी लिपॉप्रोटीन।

expert talk

एचडीएल को गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है और यह शरीर के लिए आवश्यक होता है। एचडीएल ना केवल रक्त से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना को भी कम करता है। इतना ही नहीं, जिन लोगों को मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और और डायबिटीज के मरीजों का भी यदि एचडीएल स्तर बेहतर होता है तो इससे उन्हें बहुत अधिक लाभ मिलता है। अब सवाल यह उठता है कि शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को कैसे बढ़ाया जाए? तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डायटीशियन रितु पुरी आपको गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रही हैं, जो यकीनन आपके भी काम आएंगे-

करें एक्सरसाइज

doing excercise

यह एक आसान तरीका है शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का। जो लोग नियमित रूप से कोई ना कोई एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, उनकी बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा खुद ब खुद बढ़ने लगती है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

खाएं मूफा रिच ऑयल

जब आप खाना पका रहे है तो ऐसे में आपको अपने ऑयल पर भी ध्यान देना चाहिए। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने के लिए मूफा रिच ऑयल अर्थात् मोनो अनसैचुरेटिड फैटी एसिड रिच ऑयल को डाइट में शामिल करना चाहिए। इनमें आप वर्जिन ऑलिव ऑयल को खाने में यूज कर सकते हैं। हालांकि, जब ऑयल को घर में यूज कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप उसे बार-बार रिहीट ना करें। दरअसल, जब ऑयल को बार-बार गर्म किया जाता है तो उसका कलर चेंज होने लगता है और वह ट्रांस फैट में बदल जाता है। इस तरह वह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्थान पर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है।

नॉन-वेजिटेरियन जरूर खाएं फिश

fish

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं और अपनी डाइट के जरिए शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपने फिश इनटेक पर भी ध्यान दे। आप सप्ताह में दो से तीन बार मछली (मछली खाने के फायदे जानें) का सेवन कर सकते हैं। यह ओमेगा-3 रिच होती है और आपको बहुत फायदा पहुंचाती है। आप साल्मन से मैकरिल आदि फिश को खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:अगर बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल तो Expert के बताए ये टिप्स करेंगे मदद

पैकेज्ड आइटम से रहें दूर

कुछ लोग अपनी डाइट में चिप्स, नमकीन व अन्य चिप्स आइटम (इन फूड्स को ऑफिस में न खाएं) को खाते हैं। लेकिन वास्तव में इसे हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता। दरअसल, इनमें आर्टिफिशियल ट्रांस फैट होता है और इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें:हाई कोलेस्‍ट्रॉल से हैं परेशान तो बिना दवाई के इन टिप्‍स से करें कंट्रोल

खाएं पर्पल कलर फूड

purple food

अगर आप अपने शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में पर्पल कलर के फ्रूट्स और वेजिटेबल को शामिल करें। आप रेड कलर के फल व सब्जियों को भी अपनी डाइट में एड कर सकती हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने के लिए आप बैंगन, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी, काले अंगूर, पर्पल पत्तागोभी को अच्छी मात्रा में खाएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।