सेहत को हेल्दी बनाएं रखने के लिए ज़रूरी है समय-समय पर पोषक तत्वों का सेवन करते रहना। इसके लिए कई फलों और सब्जियों का सेवन सही माना जाता है। लेकिन, फल और सब्जियों के अलावा भी शरीर को पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है, और इसके लिए कई लोग मांसाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। मांसाहारी खाद्य में अंडा, चिकन या फिर मटन खाना अधिक पसंद करते हैं और मछली बहुत कम। लेकिन, कई लोगों का मानना है कि मांसाहारी खाद्य पदार्थों में मछली हेल्थ के लिए बेस्ट खाद्य पदार्थ है। इसके सेवन से कई बीमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। मछली में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व दिमागी क्षमता को भी कमज़ोर होने से बचाती है। आइए जानें कि मछली खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
आंखों के लिए सही
कहा जाता है कि मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों को फायदा पहुंचाने में काफी मदद करती है। इसके साथ-साथ मछली खाने से आंखों में होने वाली अन्य परेशानी को भी दूर किया जा सकता है। जैसे-कम दिखाई देना, दूर की वास्तु दिखाई न देना आदि समस्या को। कई बार तो डॉक्टर भी मछली खाने के लिए बोलते हैं। वैसे कई लोग सर्दियों के मौसम में मछली खाना बेहद पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हैं ये 10 फूड्स, ड्राई स्किन से दिलाते हैं छुटकारा
इम्यून सिस्टम के लिए सही
मछली को प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी बेस्ट मांसाहारी आहार माना जाता है। कहा जाता है कि मछली में सेलेनियम पोषक तत्व होते हैं, जो सेलेनियम की कमी से होने वाली इम्यून सिस्टम की कमजोरी में मछली हेल्प करती है। मछली को प्रोटीन के साथ विटामिन-डी के लिए भी एक बेस्ट मांसाहारी आहार माना जाता है। इसके लिए आप सप्ताह में एक से दो बार मछली का सेवन कर सकते हैं।
Recommended Video
अच्छी नींद के लिए
मछली खाने से नींद भी काफी अच्छी आती है। मछली में मौजूद विटामिन-डी अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं को दूर करने में काफी हेल्प करती है, जिसके कारण नींद अच्छी आती है। अगर आप मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं, तो आपको चिकन और मटन के साथ मछली को भी आहार में शामिल करना चाहिए। शरीर के अन्य कोशिकाओं की संख्या का विकास करने के भी मछली हेल्प करती है।
इसे भी पढ़ें: इन फूड्स से शरीर में बढ़ाइए प्लेटलेट्स और आप भी रहिए सेहतमंद
त्वचा के लिए और अन्य फायदे
मछली में मौजद ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा की सूजन ठीक करने के साथ-साथ मुंहासे की समस्या से भी दूर रखने में मदद करती है। कहा जाता है कि सूरज की हानिकारक किरणों से शरीर को होने वाले नुकसान से भी मछली काफी हेल्प करती है। तत्चा के साथ-साथ रक्तचाप और अवसाद जैसी समस्या से भी दूर रहने के लिए भी कई लोग मछली का सेवन करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क को तेज करने का काम करते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cdnparenting.com,www.saga.co.uk)