herzindagi
image

स‍िर्फ खाने का जायका बढ़ाने में नहीं, Cholesterol कम करने में भी मदद करता है कश्‍मीरी लहसुन; डॉक्‍टर ने बताया कैसे?

द‍िल को हेल्‍दी रखना है तो आपका कोलेस्‍ट्रॉल लेवल भी मेंटेन होना चाह‍िए। इसके ल‍िए आपको अपने खानपान पर ध्‍यान देने की ज्‍यादा जरूरत है। ऐसे में आप कश्‍मीरी लहसुन को भी अपने रूटीन का ह‍िस्‍सा बना सकती हैं। ये बैड कोलेस्‍ट्रॉल यानी LDL को कम करने और HDL को बढ़ाने में मदद करता है। इससे द‍िल की बीमार‍ियों का खतरा भी कम होता है।
Editorial
Updated:- 2025-11-20, 11:34 IST

हमारे यहां भारत‍ीय घरों में खाने का स्‍वाद बढ़ाने के ल‍िए कई तरह के मसालों का इस्‍तेमाल किया जाता है। उन्‍हीं में से लहसुन एक है। ये हमारे घरों में रोजाना इस्‍तेमाल होने वाला मसाला है। आमतौर पर लोग नॉर्मल सफेद लहसुन के बारे में ही जानते हैं, लेक‍िन क्‍या आपने कभी कश्‍मीरी लहसुन के बारे में सुना है? दरअसल, ये हिमालय की ऊंची चोटियों पर उगती है। ये सामान्य लहसुन से आकार में छोटा, गोल और तेज स्वाद वाला होता है, जिसका छिलका सुनहरे-भूरे रंग का होता है।

ये हार्ट ड‍िजीज और सर्दी-खांसी से हमारा बचाव करता है। हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर मुंबई की सेल‍िब्रि‍टी न्यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और Eatfit24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने एक वीड‍ियो पोस्‍ट कर जानकारी दी है क‍ि कश्‍मीरी लहसुन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करने में मदद करता है और दिल को भी मजबूत बनाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से -

cholesterol

कश्मीरी लहसुन आखिर क्या होता है?

ये लहसुन पहाड़ी इलाकों में उगता है। इसका स्वाद नॉर्मल लहसुन की तुलना में तेज होता है और खुशबू भी ज्यादा होती है। इसे एक कली वाला लहसुन भी कहा जाता है क्योंकि पूरा लहसुन एक ही दाने जैसा होता है। छोटा होने के बावजूद इसमें सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के नेचुरल तत्व पाए जाते हैं जो दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्यों पुरुषों के मुकाबले महि‍लाओं में ज्‍यादा होता है स्ट्रोक का खतरा? डॉक्‍टर से जानें बचाव के तरीके

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कैसे मदद करता है?

श्वेता शाह के मुताब‍िक, ये HDL बढ़ाता है। HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल जो दिल को सुरक्षित रखता है। कश्मीरी लहसुन इसे बढ़ाने में मदद करता है। LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है। यही ब्लड में जमा होकर दिल की नलियों को नुकसान पहुंचाता है। कश्मीरी लहसुन इन जमावों को कम करने में मदद करता है। साथ ही बताया क‍ि ये लहसुन खून को पतला करने में मदद करता है, जिससे दिल पर दबाव कम पड़ता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की मसल्‍स को मजबूत रखते हैं और इससे हार्ट ड‍िजीज का खतरा कम होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Shah (@shweta_shah_nutritionist)

कैसे करें कश्‍मीरी लहसुन का सेवन?

कश्मीरी लहसुन को सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है, तभी इसका असर ठीक दिखाई देता है।

  • खाली पेट खाएं: रोज सुबह चार से पांच लहसुन लें। इन्हें छीलकर हल्का-सा कुचल लें। फिर चबा कर खा लें। ध्‍यान रहे क‍ि इसे खाने के बाद एक घंटे तक कुछ भी न खाएं और न ही कुछ पिएं।
  • उबालकर प‍िएं: आप इसका पानी भी तैयार कर सकती हैं। इसके ल‍िए दो से तीन लहसुन को पानी में उबाल लें। इस पानी को हल्का गर्म रहते हुए पी लें। इसे भी खाली पेट लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

heart health

क्या म‍िलेंगे फायदे?

  • खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है
  • अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है
  • दिल की नसें साफ रहती हैं
  • दिल मजबूत रहता है
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

किन लोगों को ध्यान रखना चाहिए?

  • जिन लोगों को खून पतला करने की दवा चल रही हो
  • जिन्हें पेट में जलन या गैस बहुत बनती हो
  • जिन्हें लहसुन से एलर्जी हो

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है इस दाल का पानी, इस वक्त पीने से मिलेगा फायदा

अगर आप इन सब चीजों से घि‍री हुई हैं तो इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ध्‍यान रहे इसका न‍ियम‍ित रूप से सेवन करने से ही आपको फर्क देखने को म‍िलेगा।

साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।