ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये फूड्स

Blood Circulation: खून शरीर के लिए फ्यूल के जैसा काम करता है। सेहतमंद रहने के लिए शरीर के हर अंग तक खून का पहुंचना जरूरी होता है। अगर ब्लड का सर्कुलेशन सही नहीं होता है तो आप बीमार पड़ सकते हैं और कई बार आपके जान पर भी बात आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि ब्लड का सरकुलेशन सही रखा जाए। एक्सपर्ट से जानेंगे उन चीजों के बारे में जिन्हें खाकर शरीर में ब्लड सरकुलेशन को सही किया जा सकता है। इस बारे में जानकारी दे रही है डाइटिशियन लवनीत बत्रा
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए इन चीज़ों का सेवन करें

- अनार में विशेष रूप से पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट उच्च मात्रा में होते हैं, जो पावरफुल वासोडिलेटर है। यह आयरन से भरपूर फल है। इसका सेवन करने से रक्त प्रवाह में सुधार हो सकता है। (आयरन बढ़ाने के लिए इन हैक्स की लें मदद)
- चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें नाइट्रेट भी होता है जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है।नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने और फैलाने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
- पालक और केल जैसी पत्तेदार हरी सब्जियां नाइट्रेट के उत्कृष्ट स्रोत हैं। यह कंपाउंड रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
- लहसुन में सल्फर कंपाउंड होते हैं जिसमें एलिसन भी शामिल है। यह रक्त वाहिकाओं के फैलाव को बढ़ावा देते हैं और रक्त प्रवाह को बढ़ावा देते हैं।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में जरूर पिएं ये 4 चाय, बैलेंस रहेंगे हार्मोन्स

- इसके अलावा प्याज फ्लेवेनॉइड एंटीऑक्सीडेंट का एक बढ़िया स्रोत है, जो रक्त प्रवाह बढ़ने पर आपकी धमनियों और नसों को चौड़ा करने में मदद करके हृदय स्वास्थ्य और सर्कुलेशन को लाभ पहुंचता है।
- दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो ऑक्सीडेटिव तनाव और रक्त वाहिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है। इससे रक्त वाहिकाएं स्वस्थ होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़िया होता है।
यह भी पढ़ें-लाल शिमला मिर्च का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।