Gardening Tips: सर्दियों में अपनी छत पर गमले में उगाएं हरी पत्तेदार लहसुन, यहां सीखें उगाने का तरीका

सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद होता है। वहीं किसी सब्जी, दाल में लहसुन का तड़का लगते ही उसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इसके साथ ही लहसुन की चटनी और गर्मागर्म पराठों का स्वाद ठंड के दिनों में बेहतरीन लगता है। आजकल लोग अपने घरों में खूब सब्जियां उगाने का शौक रख रहे हैं। इससे आपको घर में ही ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियों का फायदा मिलता है। यदि आपको भी बागवानी करना पसंद है और आपके घर की छत पर छोटा सा टेरिस गार्डन बना है तो आज हम आपको गमले में हरी पत्तेदार लहसुन उगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताने जा रहे हैं। घर में हरी लहसुन उग जाने के बाद आपको इसे बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
घर पर हरी लहसुन उगाने का तरीका
- इसके लिए आपको लंबे आकार वाला गमला लेना है। इसमें अच्छा स्पेस रहता है।
- अब आप गमले में ढीली और पानी निकलने वाली मिट्टी को भरें।
- मिट्टी में आप थोड़ी सी वर्मी कम्पोस्ट खाद भी मिला दें।
- अब आपको सफेद वाली लहसुन की कलियां लेनी हैं। आप अंकुरित लहसुन भी ले सकती हैं।

- फिर आपको लहसुन की कली का नुकीला वाला हिस्सा ऊपर रखना है।
- और नीचे वाले हिस्से को मिट्टी में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर करीब 2–3 सेमी गहराई में गाड़ देना है।
- अब मिट्टी से इनको हल्का सा नुकीला हिस्सा छोड़कर ढक दें।
- इसके बाद मिट्टी में पानी डालकर उसे गीला करें।
जरूरी टिप्स
- इस गमले को ऐसी जगह पर रख दें। जहां दिन में कम से कम 3-4 घंटे की धूप मिले।
- ध्यान रहे आपको इस लहसुन के पौधे में रोजाना पानी नहीं देना है।
- ज्यादा पानी देने से कलियां गलने लग जाएंगी।
- करीब एक महीने के भीतर लहसुन की पत्तियां निकलने लगेंगी।
ये भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से घर पर उगाएं मेथी की पत्तियां और लें ताज़ी सब्जी का मज़ा

- इस पौधे को ज्यादा ठंड में बाहर नहीं छोड़ें।
- अब आप कैंची की मदद से पत्तियां तोड़ लें। फिर नीचे से नई पत्तियां निकलने लगेंगी।
ये भी पढ़ें: कम मेहनत में घर पर ही उगाई जा सकती हैं ये 4 सर्दियों वाली सब्जियां, जानें बीज लगाने से हार्वेस्ट तक के टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।