दांतों पर प्लाक जमना एक आम समस्या है। दांतों का ख़्याल ना रखने और सही तरीक़े से ब्रश नहीं करने की वजह से यह अक्सर मसूड़ों की लाइनों या दातों के बीच में पीले या सफ़ेद रंग के पैच के रूप में जम जाता है। कई लोगों के दांतों में यह पैच इस तरह जम जाता है जिसकी सफ़ाई के लिए डेंटिस्ट के पास जाना पड़ता है। यही नहीं अगर इसकी सफ़ाई पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चलकर इसकी रंगत काली भी हो सकती है।
वहीं आप चाहें तो सिर्फ़ 5 मिनट में प्लाक हटा सकती हैं, इन घरेलू नुस्ख़ों को ट्राई कर। जी हां, इन नुस्ख़ों में कई ऐसे प्रभावी गुण हैं, जो ना सिर्फ़ दांतों पर मौजूद प्लाक को हटाते हैं बल्कि उन्हें हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।
एलोवेरा के पत्ते और ग्लिसरीन ब्यूटी केयर रूटीन में ज़रूर शामिल किए जाते हैं। यही नहीं एलोवेरा के पत्ते अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह ओरल हेल्थ के लिए भी काफ़ी फ़ायदेमंद है। इसका इस्तेमाल नैचुरल टूथ पेस्ट के रूप में किया जा सकता है। यह आपके दांतों से ना सिर्फ़ प्लाक हटाएगा बल्कि मुंह से आने वाली बदबू को भी दूर करेगा। एलोवेरा से टूथ पेस्ट बनाने के लिए एक कप पानी में हाफ़ कप बेकिंग सोडा, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 4 चम्मच वेजिटेबल ग्लिसरीन और एक चम्मच लेमन एसेंशियल ऑयल मिक्स करें। अब इन इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट बनाएं और इससे ब्रश करें। रोजाना दो बार ब्रश करने के लिए इस पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:ये 12 कारण जानकर आप भी पिएंगी भरपूर पानी
संतरे के छिलके को ख़ूबसूरती बढ़ाने के अलावा प्लाक हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए ताज़ा संतरे के छिलके को लें और अपने दांतों पर रब करें। कुछ देर बाद नॉर्मल पानी से साफ़ कर लें। अगर आपके पास बहुत टाइम है तो आप इसका पेस्ट बनाकर रातभर अपने दांतों पर लगाएं रखें और सुबह पानी से दांत साफ़ कर लें।
तिल के बीज सिर्फ़ खाने या फिर स्किन केयर रूटीन में ही शामिल नहीं किया जाते हैं, बल्कि इसके कई अन्य फ़ायदे भी हैं। जिसे आप डेंटल स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए हाथ में तिल के बीज को लें और उसे चबाएं। इस दौरान उसे निगलना नहीं है, चबाने के बाद ड्राई ब्रश से दांतों को स्क्रब करें। तीन से 4 मिनट तक ऐसा करने के बाद पानी से अपने मुंह को रिंस कर लें।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:वक्त से पहले हो रही हैं बूढ़ी? तो करेले का जूस रोजाना लें
आपने अब तक हेयर मास्क, फ़ेस मास्क के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि टूथ मास्क भी होता है। जिसे आप नैचुरल चीज़ों से मिलाकर बना सकती हैं। इसके लिए स्ट्रॉबेरी, टमाटर और संतरे का पेस्ट बनाएं और उसे अपने दांतों पर लगाएं। आप चाहें तो टूथ मास्क फल और अन्य सब्ज़ियों को मिलाकर भी बनाया जा सकता है। अब इस पेस्ट को अपने दांतों पर 4 से 5 मिनट तक लगाएं और पानी से साफ़ कर लें। यह ना सिर्फ़ आपके दांतों को सफ़ेद बनाएगा बल्कि मुंह से निकलने वाली बदबू को भी दूर करेगा। वहीं जिन लोगों के दांत सेंसिटिव है वह इस मास्क का उपयोग सावधानी से करें, क्योंकि इससे समस्या हो सकती है।
जब दांतों में दर्द या फिर कोई अन्य समस्या होती है तो हम लौंग के तेल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में प्लाक को भी दूर करने के लिए लौंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मुंह में जमे बैक्टीरिया और बदबू को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच लौंग पाउडर में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने दांतों पर पेस्ट की तरह लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब इसे नॉर्मल पानी से साफ़ कर लें, आप इस प्रक्रिया को दिन में दो बार कर सकती हैं। आप चाहें तो रोज़ाना एक लौंग को चबा भी सकती हैं। यह आपके दांतों और सेहत दोनों के लिए फ़ायदेमंद है।
ये आपके मुंह के अंदर छिपे बैठे जर्म्स, प्लाक, और बदबू को दूर करने में मदद करता है। दांतों पर इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच पानी में करीबन 7 से 8 बूंद रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल को मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने दांतों पर कुछ देर तक लगाएं और, फिर थूक दें। इस प्रक्रिया को रोज़ाना दो बार किया जा सकता है।
देसी नुस्खे हर किसी पर अलग तरह से असर करते हैं और ये प्रचलित देसी तरीके हैं। पर अगर आपको इनमें से किसी इंग्रीडियंट से एलर्जी है या फिर आप पहले से ही दांतों की किसी समस्या से ग्रसित हैं और डेंटिस्ट से दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इनका प्रयोग करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।