Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

प्याज को पकाने से लेकर पानी डालने तक, करी बनाते वक्त ये हैक्स आएंगे काम

कई बार करी को अच्छी तरह से बनाने के बाद इसमें से मसाले की आती है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। साथ ही, ऊपर के तेल न आने की समस्या भी दूर होगी।
Updated:- 2025-04-14, 18:34 IST
image

वेज हो या नॉन वेज हम करी जरूर बनाते हैं। इसमें सब्जियों के हिसाब से मसाले डालते हैं। करी न सिर्फ खाने का स्वाद दोगुना बढ़ा देती है, बल्कि खाने को अच्छा बनाने में भी मदद करती है। इसलिए करी बनाना एक कला है, जिसे हर कोई नहीं बना सकता। हालांकि, करी बनाने का सबका तरीका अलग-अलग होता है। कोई मसालों के साथ-साथ प्याज या दही डालता है। कोई प्याज के साथ टमाटर डालना पसंद करता है।

कुछ लोग तो शिमला मिर्च या बैंगन भी डालना पसंद करते हैं। करी बनाने के लिए मसालों को पीसना, सब्जियों को काटना और करी को पकाना जैसे स्टेप्स होते हैं। इन्हें अच्छी तरह से फॉलो किया जाए, तो करी अच्छी बन सकती है। मगर ऐसा नहीं है क्योंकि ध्यान से बनाने के बाद भी करी से मसालों की आती है या प्याज जरूरत से ज्यादा से पक जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह लेख आपकी मदद करता है।

प्याज को पकाने का हैक

onion cooking tips for curries

प्याज पकाने का तरीका करी के स्वाद को बहुत प्रभावित करती है। अगर प्याज जरूरत से ज्यादा पक गई तो करी का स्वाद खराब हो जाएगा। वहीं, अगर प्याज का स्वाद कच्चा रहता है, तो भी करी खराब हो जाएगी। इसलिए प्याज को सही तरह से पकाएं।

इसे जरूर पढ़ें- 3 भारतीय करी हुए दुनिया के टॉप 10 लिस्ट में शामिल, जानिये क्या है इनकी खासियत

हैक्स

  • प्याज को हल्की आंच पर पकाएं, ताकि इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाए।
  • प्याज को बार-बार चलाना न भूलें, ऐसा करने से वो जलेगी नहीं।
  • प्याज को काटने के तरीके से भी उनके स्वाद और बनावट पर असर पड़ेगा।
  • इसके लिए प्याज को छोटे टुकड़ों में काटने से वे जल्दी पक जाते हैं।

मसाले की स्मेल कैसे करें दूर?

curries making tips

करी बनाने के बाद भी कई बार मसाले की स्मेल दूर नहीं जाती। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो दही या क्रीम का इस्तेमाल करके आप करी से मसाले की स्मेल दूर कर सकते हैं। दही या क्रीम में मौजूद एसिडिटी मसाले की स्मेल को कम करने में मदद करती है।

इसके अलावा, नींबू का रस डालने से भी मसाले की स्मेल कम हो सकती है। नींबू के रस में मौजूद एसिडिटी मसाले की स्मेल को कम करने में मदद करती है। अगर इसके बाद भी नहीं जा रही है, तो करी को ठंडा करके देखें। यकीनन मसाले की बदबू दूर हो जाएगी।

सही मात्रा में पानी न डालना

करी बनाने में पानी की सही मात्रा डालना बहुत जरूरी है। अगर पानी की मात्रा सही नहीं है, तो करी का स्वाद और बनावट बेकार हो सकती है। अगर पानी की मात्रा कम है, तो करी बहुत गाढ़ी हो सकती है।

इसलिए करी की रेसिपी को ध्यान से पढ़ने से आप पानी की मात्रा का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा, पानी की मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाने से आप करी का स्वाद बैलेंस कर सकते हैं। पानी डालने के बाद करी को एक बार जरूर उबालें।

करी को पकाने के लिए हैक

curry making tips

सब चीजों पर ध्यान देने के बाद करी को पकाने की तकनीक पर ध्यान देना चाहिए। अगर इसे ठीक तरह से नहीं पकाएंगे, तो आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए करी में प्याज डालने के बाद ठीक तरह से चलाएं। इससे करी का स्वाद और बनावट भी अच्छी रहती है।

सब्जियों को सही तरीके से काटने से वे अच्छी तरह से पक जाती हैं। करी का स्वाद बढ़ जाता है। आप सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं या उन्हें लंबे टुकड़ों में काट सकते हैं। मसालों को पहले से तैयार करने से वो अच्छी तरह से मिल जाते हैं और करी का स्वाद बढ़ जाता है।

तुरंत सर्व करने से बचें

कई बार जल्दबाजी में लोग करी को तुरंत निकाल लेते हैं। मगर आपको ऐसा नहीं करना, क्योंकि करी में तेल थोड़ी देर से आता है। इसलिए तुरंत निकालने से बचें और करी को थोड़ी देर रखने से मसालों का स्वाद अच्छी तरह से मिल जाता है और करी का स्वाद बढ़ जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- ये हैं फेमस साउथ इंडियन करी जिन्हें देखकर ही आ जाता है मुंह में पानी, आप भी करें ट्राई

करी को कम से कम 30 मिनट के लिए रखने पर जोर दें। एक बार तेल आ जाए, तो करी को फिर से गर्म के बारे में सोचें। ऐसा करने के बाद यकीनन करी का स्वाद बहुत अच्छा आएगा।

इस तरह आप करी का स्वाद बनाए रखें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।