3 भारतीय करी हुए दुनिया के टॉप 10 लिस्ट में शामिल, जानिये क्या है इनकी खासियत

भारतीय खाने की बात ही कुछ और है। यहां के डेजर्ट से लेकर चटनी तक लोगों को खूब पसंद आता है। इस लेख में हम भारत के मशहूर करी के बारे में बताएंगे जिन्हें टेस्ट एटलस ने टॉप 10 की सूची में शामिल किया है।
Updated:- 2023-06-25, 12:25 IST
most popular curry according to taste atlas

भारतीय खानपान और स्वाद की बात ही कुछ और है। यहां के स्वाद के चटकारे विदेशियों के जुबान में छाए हुए हैं। यहां जितने राज्य और शहर हैं सभी के अपने अलग-अलग पारंपरिक और स्पेशल व्यंजन होते हैं, जिन्हें वहां के स्थानीय लोगों के अलावा बाहर के लोग भी पसंद करते हैं। हाल ही में जापानी और अमेरिकी राजदूत भारतीय खाने का मजा लेते हुए दिखे हैं और इनके ये वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको तीन भारतीय करी के बारे में बताएंगे जिसने दुनियाभर के टॉप टेन करी की लिस्ट में जगह बनाई है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

शाही पनीर

 

best indian curries ranked
हर खास अवसर की शान और थाली की जान शाही पनीर की रेसिपी भारत में खूब पसंद की जाती है। टेस्ट एटलस ने इस करी डिश को टॉप 4 स्थान पर रैंक किया है। यह वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन सभी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। शादी हो या पार्टी सभी तरह के कार्यक्रमों में इस डिश को शामिल किया जाता है। काजू और टमाटर का मुख्य रूप से इस्तेमाल करते हुए इस डिश को तैयार किया जाता है, ताकि इसमें क्रीमी टेस्ट आए और साधारण पनीर को शाही स्वाद दे। शाही पनीर को क्रीम और धनिया पत्ती से गार्निश करते हुए ऊपर से मक्खन डालकर नान, जीरा राइस और रोटी के साथ सर्व किया जाता है।

मलाई कोफ्ता

most popular curry in the world

नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी लाने वाले खास डिश में से एक मलाई कोफ्ता को टेस्ट एटलस नें टॉप टेन करी डिशेज में 5वें स्थान पर रखा है। भारत में कई तरह से कोफ्ते बनाए जाते हैं। लेकिन मलाई कोफ्ता इन सभी में खास है, क्योंकि इसे आलू, मेवे और पनीर से पहले कोफ्ता बनाया जाता है। फिर टमाटर और पारंपरिक मसालों से ग्रेवी बनाकर कोफ्ते को इस करी में पकाया जाता है। इस डिश को खासतौर पर मेहमानों के लिए, पार्टी या विशेष अवसरों पर बनाया जाता है। इस टेस्टी डिश को आमतौर पर चावल, नान और तंदूरी रोटी के साथ खाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: यूएस के इस रेस्तरां ने लॉन्च की मोदी जी थाली, जानें क्या है इसकी खासियत

बटर चिकन

most popular curry in the world taste atlas

बटर चिकन की ये डिलीशियस रेसिपी उत्तर भारत में खूब पसंद की जाती है। पंजाब के रसोई में खास तौर पर तैयार की जाने वाली इस डिश को भारतीयों के अलावा विदेशी भी खूब पसंद करते हैं। इस खास डिश को टेस्ट एटलस ने टॉप टेन में 6वां स्थान दिया है। इसे बनाने के लिए रातभर चिकन को मैरीनेट कर भूनें। चिकन को टमाटर, क्रीम और मसाले से करी तैयार की जाती है। नॉनवेज (नॉनवेज रेसिपी) खाने वालों को यह डिश काफी पसंद आती है और यह सभी पार्टी और कार्यक्रमों में बनने वाला पॉपुलर व्यंजन में से एक है।

इसे भी पढ़ें: इन फूड प्रोडक्ट को पकाने के अलवा खाया जाता है कच्चा, सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)

ये रहे टेस्ट एटलस की रैंकिंग रिपोर्ट, जिसमें भारत के तीन करी को शामिल किया गया है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। यह लेख पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Image Credit: Freepik and shutterstocks

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।