Waste Material Hacks: किचन की चीजों को कचरा समझकर फेंकने के बजाए इन स्मार्ट तरीकों से करें रीयूज

हमारे घर और किचन में ऐसी कई चीजें होती हैं जो बेकार पड़ी हुई होती है या जिसे एक बार यूज करके फेंक दिया जाता है। इसके अलावा लोग बाजार से ऐसी कई चीजें लाते हैं जिसका इस्तेमाल करने के बाद हम उसे फेंक देते हैं। हालांकि हम इन चीजों को फेंकने के बजाए बेहतर तरीके से री-यूज कर सकते हैं। ऐसे कई सामान होते हैं जिसे हम दोबारा इस्तेमाल कर पैसे की बचत कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको चीजों को कैसे रीयूज करना है इनके बारे में बताएंगे।
फल और सब्जी के साथ मिलने वाली नेट बैग
मार्केट से जब सब्जी और फल खरीद कर लाते हैं तो हमें हमेशा नेट बैग या प्लास्टिक के जालीदार बैग मिलते हैं, इसे फेंकने के बजाए आप इसे लोफा बनाने के लिए या फिर नॉनस्टिक बर्तनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
आइसक्रीम कप
बहुत से आइसक्रीम के साथ चीनी की मटकी मिलती है, जिसे आइसक्रीम (आइसक्रीम रेसिपी) खाने के बाद फेंक देते हैं। आप इसे स्टोर कर इसमें मसाले या डेजर्ट सर्व करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें बच्चों के लिए अलग से दही जमाने के लिए भी यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आइसक्रीम मेल्ट हो गया है तो इन तरीकों से करें रीयूज
साबुन के टुकड़े
सभी घरों में साबुन के बचे हुए टुकड़ों को फेंक दिया जाता है। ऐसे में आप उन्हें फेंकने के बजाए सफाई के लिए यूज कर सकते हैं। इन छोटे-छोटे साबुन के टुकड़ों को पुराने मोजे में बांध कर सिंक की सफाई के लिए उपयोग करें।
आइसक्रीम या दवा के साथ मिलने वाली छोटी-छोटी चम्मच
आइसक्रीम के अलावा और भी पैक्ड फूड आइटम के साथ आपको स्टील की छोटी-छोटी चम्मच मिलती होगी, जिसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद हम उसे फेंक देते हैं। आप इसे फेंकने के बजाए मसाले या माउथ फ्रेशनरवाली डिब्बे में रख सकते हैं।
छोटे-छोटे प्लास्टिक के बॉटल
दुकान से बच्चे ऐसी कई चीजें खाने के लिए खरीदते हैं जो छोटे-छोटे प्लास्टिक के बॉटल में मिलती है जैसे मिठी सौंफ, चटपटी गोलियां (हाजमोला कैंडी रेसिपी)आदि। आप इन बॉटल में नमक, मिर्च, ऑरगेनो और चाट मसाला रख सकते हैं।
प्लास्टिक के डिब्बे
आप जब भी बाहर से फूड ऑर्डर करते हैं तो आपको कई सारे फूड प्लास्टिक के डिब्बे में पैक होकर मिलती होगी। आप इन डिब्बों को खाने के बाद फेंकने के बजाए किचन में सामान रखने या फूड पैक के लिए रीयूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पुराने कॉपी किताबों को रद्दी में फेंकने के बजाए ऐसे करें रीयूज
ये कुछ ट्रिक हैं जिसे आप अपनाकर चीजें फेंकने के बजाए रीयूज कर सकते हैं। हमें उम्मीद है आपको ये आइडियाज पसंद आई होगी, आप इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik and Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।