Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

आइसक्रीम मेल्ट हो गया है तो इन तरीकों से करें रीयूज

गर्मियों में सभी घरों में आइसक्रीम आता ही है। ऐसे में कई बार तो ये खत्म हो जाता है लेकिन कई कारणों के चलते ये पिघल जाता है। ऐसे में आप पिघले हुए आइसक्रीम को फेंकने के बजाए टेस्टी केक बना सकते हैं।
Updated:- 2023-05-18, 21:20 IST
melted ice shake

गर्मियों में हर कोई आइसक्रीम और पॉप्सिकल्स के मजे लेता है। खाने-पीने की बात करें, तो गर्मियों में ढेर सारे ऑप्शन होते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक, हर कोई आइसक्रीम का मजा लेते हैं। कई बार ऐसा होता है कि अधिक गर्मी होने या किसी फैमिली मेंबर के लेट होने के चलते उनके हिस्से का आइसक्रीम पिघल जाता है। लोग अक्सर पिघले हुए आइसक्रीम को वापस से जमा कर खाते हैं, लेकिन इससे इसका स्वाद बदल जाता है। इस लेख में हम आपको पिघले हुए आइसक्रीम को दोबारा यूज करने यानी उससे कोई दूसरा डिश और ड्रिंक बनाने की रेसिपी बताएंगे।

शेक बना सकते हैं

आप बचे या पिघले हुए आइसक्रीम से शेक बना सकते हैं। शेक बनाने से आपका आइसक्रीम वेस्ट भी नहीं होगा और आप गर्मियों में फ्लेवर्ड शेक का मजा ले सकते हैं। आपके पास जिस भी फ्लेवर का शेक हो जैसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी या बटर स्कॉच इससे आप आसानी से शेक बनाकर पी सकते हैं।

कप केक या मग केक बनाएं

ice cream cake recipe in hindi

यदि आपका आइसक्रीम पिघल गया है, तो इससे आप कप या मग केक बना सकते हैं। फ्लेवर चाहे कोई भी हो, जैसे बटरस्कॉच, वनीला या चॉकलेट इसे आप कप केक कंटेनर या मग में ट्रांसफर करके और माइक्रोवेव में बेक कर टेस्टी केक बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: घर पर आसानी से बनाएं ये 3 अनोखे केक

जूस बना सकते हैं

आप मैंगो या ऑरेंज फ्लेवर के आइसक्रीम (बिना दूध वाले) या पॉप्सिकल्स (फ्रूट पॉप्सिकल्स रेसिपी) से शरबत या जूस बना सकते हैं। बच्चे जब खेलकर आएं, तो इन्हें शरबत या रसना के साथ मिलाकर सर्व करें। इसका टेस्ट बच्चों को पसंद आएगा। साथ ही, इससे आपका पिघला हुआ आइसक्रीम वेस्ट भी नहीं होगा।

चॉकलेट आइसक्रीम केक बनाने की विधि

ice cream cup cake recipe in hindi at home

पिघली हुई 2 कप चॉकलेट आइसक्रीम में एक कप सेल्फ रेसिंग आटा (यह सभी प्रकार का आटा है जिसमें बेकिंग सोडा(बेकिंग सोडा क्लिनिंग टिप्स) और बेकिंग पाउडर मिलाया जाता है) और इसमें 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर डालें (बेकिंग पाउडर मिलाना ऑप्शनल है) बेकिंग पाउडर मिलाने से केक फुला हुआ स्पंजी बनता है। इस बैटर को आप अच्छे से मिक्स करें, ताकि गुठली न रहे। अच्छे-से मिक्स करने के बाद बेकिंग टिन में डालें और 175 डिग्री सेल्सियस पर 30 मिनट के लिए बेक करें। आधे घंटे बाद एक बार चेक करें कि बैटर अच्छे से बेक हुआ है कि नहीं। जब बैटर बेक हो जाए, तो ऊपर से चॉको चिप्स और मेल्टेड चॉकलेट से गार्निश करके और सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: 30 मिनट में बनाएं बासी रोटी से ये केक, खाते रह जाएंगे लोग

अबकी बार आप भी पिघले हुए आइसक्रीम से इन रेसिपी को ट्राई करें और हमें बताएं कि आपको कैसी लगी। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit : FreePik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।