5 मिनट में तैयार करें खट्टी-मीठी हाजमोला कैंडी, बच्चे करेंगे खूब पसंद

बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग सभी लोगों को हाजमोला कैंडी खाना बहुत पसंद होता है। कई लोग तो इसे खाने के बाद अपना हाजमा करने के लिए खाते हैं, लेकिन बाहर की अधिक हाजमोला कैंडी खाने से न सिर्फ आपको अपना पेट खराब हो सकता है बल्कि आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
लेकिन क्या आपको पता है कि घर पर आप बिलकुल बाजार जैसी खट्टी-मीठी हाजमोला कैंडी बना सकती हैं। जी हां, इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने में आपको अधिक समय भी नहीं लगेगा। तो चलिए आज हम आपको बाहर जैसी खट्टी-मीठी हाजमोला कैंडी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं।
हाजमोला कैंडी Recipe Card
घर पर इन आसान स्टेप्स से बनाएं हाजमोला कैंडी।
Ingredients
- 100 ग्राम- गुड़
- 100 ग्राम- इमली
- 2 चम्मच- देसी घी
- आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच- जीरा पाउडर (भुना हुआ)
- 50 ग्राम- बेर का पाउडर
- काला नमक- आधा चम्मच
- 4 चम्मच- पिसी हुई चीनी
Step
- Step 1:
हाजमोला कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आप इमली को धो लें और गुड़ को लगभग 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- Step 2:
फिर इमली और गुड़ को जार में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पीस लें और एक छानकर मिश्रण को एक बाउल में निकालकर रख दें।
- Step 3:
अब गैस ऑन करें फिर इसपर एकपैन रखें और उसमें इमली का मिश्रण डाल दें।
- Step 4:
जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो आंच हल्की कर दें और इसमें सभी मसाले डाल दें।
- Step 5:
अब मिश्रण को 3 मिनट तक पका लें और गैस बंद कर दें। फिर इसे किसी बाउल में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 6:
जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो जाए तब हाथों को घी से ग्रीस करें और थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल-गोल कैंडी बना लें।
- Step 7:
गोली बनाने के बाद इसे चीनी में डीप करें। बस आपकी खट्टी-मीठी हाजमोला कैंडी तैयार हैं।
विधि

- हाजमोला कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आप इमली को धो लें और गुड़ को लगभग 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- फिर इमली और गुड़ को जार में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पीस लें और एक छानकर मिश्रण को एक बाउल में निकालकर रख दें। (इमली की चटनी रेसिपी)
- अब गैस ऑन करें फिर इसपर एक पैन रखें और उसमें इमली का मिश्रण डाल दें। फिर इसमें देसी घी और गुड़ डाल दें और मिश्रण को अच्छी तरह से पका लें।
- जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो आंच हल्की कर दें। अब इसमें सभी मसाले जैसे नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा आदि डाल दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- चलिए जानते हैं गुड़ से बनने वाली 5 तरह की सबसे फेमस रेसिपीज के बारे में
- अब मिश्रण को 5 से 10 मिनट तक पका लें और गैस बंद कर दें। फिर इसे किसी बाउल में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो जाए तब हाथों को घी से ग्रीस करें और थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल-गोल कैंडी बना लें। (बच्चों के लिए 2 टेस्टी स्नैक्स रेसिपीज)
इसे ज़रूर पढ़ें- इमली से बच्चों के लिए बनाएं खट्टी-मीठी गोलियां और लॉलीपॉप, जानिए आसान रेसिपीज
- गोली बनाने के बाद इसे चीनी में डीप करें और इन्हें आप पॉलिथीन में पैक भी करती रहें ताकि आप इसे आसानी से स्टोर भी कर सकें।
- बस आपकी खट्टी-मीठी हाजमोला कैंडी तैयार हैं। इसे आप अपने बच्चों को से सकती हैं।
Image Credit-(@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।