अब दही जमाना हुआ आसान, बस दूध में डालें यह एक चीज और देखें कमाल

आज हम आपको सिर्फ 1 प्याली दूध से दही जमाने के आसान तरीके बताएंगे, जिसका स्वाद और टेक्सचर भी लाजवाब होगा। इसके लिए आपको इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।  
image

इस मौसम में दही का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए फ्रिज में दही जरूर रखा हुआ मिलता है, खासतौर पर घर का बना हुआ दही। हालांकि, कभी-कभी घर पर दही जमाना ऐसा काम लगने लगता है जैसे किस्मत पर हो..कभी जमती है, कभी पानी छोड़ देती है और कई बार खट्टी हो जाती है। खासकर गर्मियों में जल्दी खटास आ जाती है और सर्दियों में दही जमती ही नहीं।

बाजार से लाई दही या तो महंगी पड़ती है या उसमें वो ताजगी नहीं होती जो घर की बनी दही में होती है। हालांकि, अब आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे हैक्स जिनकी मदद से आप घर पर ही मलाईदार दही जमा सकती हैं।

बिल्कुल सही हो दूध काटेम्परेचर

दही के लिए दूध न ज्यादा गर्म और न ज्यादा ठंडा होना चाहिए। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले दूध में उंगली डालकर देख लें और लगभग 5 सेकंड तक ऐसे ही रहें, क्योंकि अंदर का तापमान भी आसानी से पता लग जाए।

यही तापमान दही जमाने के लिए सबसे परफेक्ट होता है।

What is added to milk to set curd

इसे जरूर पढ़ें-बाजार जैसी दही जमाएं अब घर पर, नोट करें ये टिप्स

जामन हो बिल्कुल फ्रेश

आप फ्रेश जामन का इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि अगर यह फ्रेश नहीं होगा तो कुछ दिन बाद सड़ने लगेगा। इसके अलावा, आप इसमें आधा चम्मच फ्रेश दही डालें। अगर आप खट्टी दही का इस्तेमाल करेंगी, तो कुछ दिन बात वो और ठंडी हो जाएगी।

कटोरा या बर्तन मिट्टी या चीनी मिट्टी का हो तो बेहतर

आप स्टील या प्लास्टिक के मुकाबले मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें। मिट्टी के बर्तन में दही बिल्कुल देसी स्टाइल में जमेगा। वहीं गाढ़ा दही जमाने के लिए आप कुल्हड़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कुल्हड़ में डाला गया दही, यकीनन स्वादिष्ट होगा और मजेदार बनेगा।

Should I boil milk before making curd

बर्तन को पहले से हल्का गर्म कर लें

दही जमाने के लिए एक कटोरी को पहले थोड़ा गर्म करें, फिर ठंडा करने के लिए रख दें। ज्यादा गर्मी में आप नॉर्मल बर्तन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, जामन को दूध में सिर्फ एक-दो बार हल्के से मिलाएं। हालांकि, ज्यादा हिलाने से दही पतली हो जाती है।

दही जमने के बाद तुरंत न मिलाएं

दही सेट होने के बाद उसे कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। तब जाकर वो गाढ़ी बनेगी और पानी भी नहीं छोड़ेगा।

What is the process of making curd from milk

अगर दही जरूरत से ज्यादा पानी छोड़ रहा है, तो इसमें थोड़ी और दही और डाल दें। दूध को थोड़ा उबालकर 2–3 मिनट तक गाढ़ा कर लें या इसमें 2 चुटकी दूध पाउडर भी गाढ़ेपन के लिए मिला दें।

इसे जरूर पढ़ें-गाढ़ा और मलाईदार दही जमाने के लिए आजमाएं मेरी दादी की ये सीक्रेट ट्रिक...पड़ोसन भी पूछेगी रेसिपी

इस तरह आप दूध से दही को तैयार कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP