Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

घर पर इन टिप्स की मदद से बनाएं जामुन का सिरका, अचार से लेकर सलाद और इन डिशेज में करें इस्तेमाल

यदि आपको अचार और सलाद में डालने के लिए बाजार से जामुन का सिरका खरीदकर लाना पड़ता है, तो आज हम आपको इसे घर पर ही बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप भी बनाकर स्टोर कर सकती हैं।
Updated:- 2025-06-13, 20:23 IST
How to make Jamun vinegar at home

बाजारों में जामुन आना शुरू हो चुके हैं। गर्मियों और बरसात के मौसम में आने वाला यह फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर डायबिटीज मरीजों के लिए जामुन का सेवन बहुत लाभकारी होता है। जामुन के अलावा शुगर पेशेंट के लिए जामुन की गुठली भी फायदा देती है। वहीं जामुन खाने के अलावा आप इससे कई रेसिपीज भी बना सकती हैं। खट्टे-मीठे जामुन खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। इसके अलावा बाजार में जामुन का सिरका भी मिलता है। जामुन का सिरका बहुत फायदेमंद होता है। इसको सलाद के अलावा दाल, अचार आदि में इस्तेमाल किया जाता है।

यदि आप जामुन का सिरका (Jamun Vinegar) अचार में डालते हैं, तो अचार सालों तक खराब होने से बचा रहता है। ऐसे में इन दिनों जामुन का सीजन चल रहा है तो आप इसको बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ही बनाकर तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में जामुन का सिरका बनाने के आसान तरीका बताने जा रहे हैं। एक बार आप भी जरूर ट्राई करके देखें।

जामुन का सिरका की रेसिपी

jamun benefits

  • सबसे पहले आपको जामुन लेकर उनको अच्छी तरह धो लेना है।
  • अब इन जामुन को करीब आधे घंटे के लिए पानी में डाल दें।
  • इसके बाद जामुन को पानी से निकालकर एक बर्तन में निकालें।
  • अब सभी जामुन को हाथों की मदद से मसल लें और गूदा और बीज अलग कर दें।
  • सभी जामुन अच्छी तरह मसल लेने के बाद गुठली को निकालकर हटा दें।
  • गूदा एक पतले कपड़े में भरें और जामुन फिर मसलें।
  • अब कपड़े को बांधते हुए निचोड़कर रस निकाल लें।

ये भी पढ़ें: बाजार में खरीदना है मीठा जामुन तो इन ट्रिक्स को करें फॉलो

jamun dishes

  • बचे हुए गूदे को एक छलनी में डालकर पानी डालते हुए बाकि का भी रस निकाल लें।
  • रस को आप एक प्लास्टिक का कांच के जार में भरकर करीब एक महीने के लिए धूप में रखें।
  • ध्यान रहे आपको इस डिब्बे को बार-बार खोलकर नहीं देखना है ताकि इसमें हवा न लगे।
  • आप एक महीने से ज्यादा समय के लिए भी इसे रख सकती हैं।
  • एक महीने के बाद जब आप इसे खोलकर देखेंगी तो इसके ऊपर एक परत बना जाएगी।
  • इसको आप छानकर दूसरे डिब्बे में भर लें।
  • आपका सिरका बनकर तैयार है अब आप इसमें ऊपर से सूखी लाल मिर्च, साबुत लहसुन, कच्चे आम के टुकड़े डाल सकती हैं।
  • ध्यान रहे आप साबुत लाल मिर्च और लहसुन को थोड़ा भूनकर डालें।
  • आप इस सिरके को तीन-चार साल तक स्टोर करके रख सकती हैं।

ये भी पढ़ें: इस गर्मी बनाएं टेस्टी जामुन आइसक्रीम, बच्चों से लेकर बड़े तक सब करेंगे पसंद...यहां देखें पूरी रेसिपी

बनाते समय ध्यान रखें ये टिप्स

jamun drinks

  • हमेशा सिरका बनाने के लिए गूदेदार जामुन खरीदें।
  • सिरके के लिए जामुन थोड़े मुलायम रहेंगे तो सही स्वाद आएगा और वो आसानी से मसल जाएंगे।
  • सिरका बन जाने के बाद आपको इसे धूप में भी रखना है।
  • साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखना है कि डिब्बे के अंदर नमी और हवा नहीं जाए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/indiamart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।