आपने आटे का प्रयोग किन तरीकों से किया है। अमूमन उसका उपयोग रोटी बनाने के लिए किया जाता है। उससे पंजीरी बनाई जाती है। आटे का हलवा बनाते हैं और कई चीजें हैं, जो आटे से बनाई जा सकती हैं। इसके अलावा क्या उसके अन्य उपयोग आपको याद आते हैं? आपने शायद कभी सोचा भी न हो, लेकिन आटा काफी वर्सेटाइल इंग्रीडिएंट है।
इसे स्लैब में छिड़क लें, तो यह नमी को कम कर देता है। कीड़े और चींटियों को आपके किचन से दूर कर सकता है। यह सूप को गाढ़ा कर सकता है और आपके किचन गार्डन में भी काफी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, इसके अलावा ऐसा बहुत कुछ है, जो आटे की मदद से किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको आटे से जुड़े अद्भुत हैक्स बताने वाले हैं, जो आपके काम आएंगे।
तले हुए खाने को और भी कुरकुरा बनाएं
सिर्फ ब्रेडक्रम्बस ही नहीं, आटे से भी फ्राइड फूड को क्रिस्पी बनाया जा सकता है। यह कोटिंग को कुरकुरा करने के साथ ही टेक्सचर को भी बेहतर बनाता है। इसके लिए बैटर बनाते वक्त उसमें कॉर्नस्टार्च के साथ आटा भी मिला दीजिए। यह न सिर्फ अच्छी तरह बाइंडिंग करेगा बल्कि एक कुरकुरी लेयर भी बनाएगा। तेल को गर्म करें और फ्राइड फूड को डालकर अच्छी तरह क्रिस्पी कर लें।
इसे भी पढ़ें: आटे में लग जाते हैं कीड़े, तो इस तरह से करें स्टोर
अपने बर्तनों से ग्रीस हटाएं
बर्तन कई बार चिपचिपे हो जाते हैं। ग्रीस की वजह से वो गंदे दिखने लगते हैं। जब भी आपके स्टील के बर्तनों की चमक को वापस लाना हो, तो आप आटे का इस्तेमाल करके देखें। बर्तनों पर थोड़ा-सा सूखा आटा डालें और अच्छी तरह से उसे रगड़ लें। इसके बाद, बर्तन को टिश्यू पेपर से पोंछकर साफ कर लें। यह सुनिश्चित कर लें कि बर्तन में नमी न हो वरना आटा उस पर चिपक सकता है।
किचन गार्डन को करें फर्टिलाइज
किचन गार्डन को बढ़िया तरीके से बढ़ाने के लिए आटा एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट है। आटे में नाइट्रोजन की अच्छी मात्रा होती है। अलग-अलग प्रकार के आटे अलग-अलग नाइट्रोजन स्तर के साथ आपके किचन गार्डन के लिए अच्छे फर्टिलाइजर के रूप में काम कर सकते हैं। चने, गेहूं और भूरे चावल से बने आटे को नाइट्रोजन से भरपूर माना जाता है और ये हर्ब्स और पौधों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। हां, मगर सिर्फ आटे को छिड़कर पानी देने से काम नहीं चलेगा। इसकी बजाय थोड़ी मात्रा में आटे को कंपोस्ट के साथ मिलाएं। इसके बाद मिट्टी तैयार करें।
ग्रेवी को बनाएं गाढ़ा
कई बार ऐसा होता है कि ग्रेवी वाली डिश बनाते हुए हम यह गलती कर देते हैं कि उसमें पानी जरूरत से ज्यादा डाल देते हैं। ऐसे में डिश की गाढ़ी ग्रेवी बन नहीं पाती। यह स्वाद को भी खराब करती है। ऐसे में ग्रेवी को इंस्टेंट गाढ़ा करने के लिए आप आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई सारे लोग कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल करते हैं। मगर आप थोड़े से आटे में पानी मिलाकर उसे ग्रेवी में डालकर पका लें, तो भी ग्रेवी की कंसिस्टेंसी थिक हो सकती है। यह तरीका आप भी एक बार आजमाकर देखें और अपने अनुभव हमें जरूर बताएं।
गिरी हुई चीजों को अब्जॉर्ब कर सकता है आटा
अब किचन में काम करते हुए कुछ न कुछ इधर-उधर गिरता ही है। कभी गलती से दूध का बर्तन छूट सकता है। कभी स्लैब में तेल गिर सकता है। ऐसे स्पिल्स को साफ करने के लिए हम कपड़े या पोंछे का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आटा ज्यादा अच्छी चॉइस हो सकता है। पेपर, पोंछा या अन्य किसी चीज से तेल आदि साफ करने पर भी चिकनाहट रह जाती है। ऐसे में आप आटे का इस्तेमाल करें। जहां पर भी दूध या तेल जैसी चीजें गिरी हैं, उस पर आटा डालकर कुछ देर छोड़ दें। इसके बाद पोंछे से उसे उठा लें और सफाई कर लें। इस तरह से तेल आदि अब्सॉर्ब होगा और चिकनाई भी नहीं रहेगी।
इसे भी पढ़ें: आटे से बनाएं ये 2 स्वादिष्ट रेसिपी
आटे से फलों को पकाएं
कई बार हम बाजार से ऐसे फल ले आते हैं, जो कच्चे रहते हैं। उन्हें पकाने के लिए आटे की मदद ली जा सकती है। एवोकाडो एक ऐसा फल है, जिसे खरीदने में अक्सर लोगों से गलती होती है। कच्चा एवोकाडो किसी काम का होता नहीं, इसलिए उसे जल्दी पकाने के लिए आप उसे आटे के कंटनेर में डालकर एक दिन के लिए छोड़ दें। अगले दिन आपको परफेक्टली राइप एवोकाडो मिलेगा। आप बाकी फलों को पकाने के लिए भी यह ट्रिक आजमा सकते हैं।
इसके अलावा आप आटे से फ्राइड डिशेज में स्वाद भी बढ़ा सकते हैं। इसे अन्य मसालों के साथ मिलाकर बढ़िया सीजनिंग तैयार की जा सकती है और उसका मजा लिया जा सकता है। आटे के इन हैक्स के बारे में आपका क्या ख्याल है, हमें जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों