herzindagi
image

बेटी की उम्र हो गई है 15, लेकिन अब तक नहीं आया है पीरियड? डॉक्टर से जानें कारण

लड़कियों को 15 साल तक पीरियड्स हो ही जाता है, लेकिन कुछ लड़कियों को 15 साल में भी पीरियड्स नहीं आता है। कहीं यह कोई बीमारी तो नहीं?आइए जानते हैं। 15 साल तक पीरियड्स नहीं होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-25, 22:27 IST

पीरियड्स महिलाओं के जीवन का एक अहम हिस्सा है। जैसी ही लड़कियां 8वां साल पार करती हैं, वह पीरियड के नजदीक आ जाती है। आमतौर पर लड़कियों को 9 से 14 साल की उम्र के बीच ही पहली बार पीरियड आता है, जिसे मेनार्चे कहा जाता है। लेकिन कुछ लड़कियों को पीरियड्स देर से आता है। अक्सर इसको लेकर मां सबसे ज्यादा परेशान होती हैं कि कहीं, बेटी को कोई बीमारी तो नहीं? अगर आपके मन में भी ऐसा कोई सवाल है, तो हम इस आर्टिकल के जरिए आपके सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की है।  Dr Chetna Jain, Director- Department of Obs and Gynecology at Cloudnine Group of Hospitals, Gurgaon इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

15 साल की उम्र होने के बाद भी पीरियड्स क्यों नहीं आता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर किसी को 15 साल की उम्र तक पीरियड नहीं आया है, तो इसे प्राथमिक एमेनोरिया कहा जाता है। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत होती है।

periods have not started at 15 doctors opinion

बता दें, कि लड़कियों के पीरियड शुरू होने के लिए कुछ खास हार्मोन जैसे एस्ट्रोजन हार्मोन, GnRH, FSH, LH की जरूरत होती है। अगर पिट्यूटरी ग्लैंड या हाइपोथैलेमस सही ढंग से काम नहीं कर रहे हों, तो हार्मोन ठीक से रिलीज नहीं होते हैं और पीरियड आने में देरी होती है।

कुछ जन्मजात स्थितियां जैसे टर्नर सिंड्रोम या एंड्रोजन इंसेंसिटिविटी सिंड्रोम में यौन विकास ठीक से नहीं होता है। इससे पीरियड्स में देरी हो सकती है या बिल्कुल न हो।

यह भी पढ़ें-35 के बाद सेक्शुअल लाइफ कौन सी चीजों से खराब हो सकती है? डॉक्टर से जानें

PERIOD HAVE NOT COME AT 15

कम वजन या ज्यादा वजन वाली लड़कियों में ऐसा हो सकता है। कम वजन में फैट की कमी के कारण हार्मोन प्रोडक्शन प्रभावित होता है। वहीं मोटापे की स्थिति में इंसुलिन रेजिस्टेंस और पीसीओडी जैसी समस्याएं पीरियड को रोक सकती है।
जो लड़कियां बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं, उनमें बॉडी फैट कम होने की वजह से भी पीरियड में देरी हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

कुछ लड़कियों में जन्म से ही यूट्रस या वेजाइना ठीक से विकसित नहीं होती है, जिससे मासिक स्राव बाहर नहीं आ पाता है। इसके अलावा स्ट्रेस और डिप्रेशन के कारण भी हाइपोथैलेमस डिसफंक्शन हो जाती है, जिससे पीरियड नहीं आता है।

यह भी पढ़ें-डिलीवरी के बाद व्हाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।